ePaper

Chanakya Niti: जो व्यक्ति अपनाता है सत्य का रास्ता, उसे सफलता से कोई नहीं रोक सकता

Updated at : 31 Jan 2026 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti: जो व्यक्ति अपनाता है सत्य का रास्ता, उसे सफलता से कोई नहीं रोक सकता

Chanakya Niti: जो व्यक्ति अपनाता है सत्य का रास्ता, उसे सफलता से कोई नहीं रोक सकता

आचार्य चाणक्य के अनुसार सत्य जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है. जानें चाणक्य नीति में बताए गए सत्य के महत्व और कैसे यह जीवन को सफलता, सम्मान और स्थिरता प्रदान करता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति लोगों को सही मार्ग दिखाने का काम करती है. चाणक्य ने अपने उपदेशों में सत्य को जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ बताया है. उनके अनुसार, सत्य केवल नैतिक गुण नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि को संचालित करने वाली शक्ति है. जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है, वह जीवन में सम्मान, विश्वास और स्थायी सफलता प्राप्त करता है.

Chanakya Niti Shlok: चाणक्य नीति श्लोक

सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः
सत्येन वाति वायुश्च सर्वे सत्ये प्रतिष्ठितम्।।

अर्थ: यहां आचार्य चाणक्य सत्य की प्रतिष्ठा करते हुए कहते हैं कि सत्य ही पृथ्वी को धारण करता है. सत्य से ही सूर्य तपता है. सत्य से ही वायु बहती है. सब कुछ सत्य में ही प्रतिष्ठित है. अर्थात परमात्मा को ही सत्य कहा जाता है. सत्य से ही पृथ्वी टिकी हुई है. सत्य के कारण ही सूर्य और वायु अपना कार्य करते हैं और यह सारा संसार सत्य के कारण ही काम करता है. सत्य ही इसका आधार है.

चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सत्य का महत्व

चाणक्य के अनुसार, सत्य व्यक्ति के चरित्र को मजबूत बनाता है. जो व्यक्ति सत्यनिष्ठ होता है, उसे समाज में सम्मान और विश्वास प्राप्त होता है. सत्य व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उसे मानसिक शांति प्रदान करता है.

चाणक्य यह भी बताते हैं कि झूठ और छल से व्यक्ति को कुछ समय के लिए लाभ मिल सकता है, लेकिन लंबे समय में यह नुकसानदायक साबित होता है.

झूठ से रिश्तों में दरार आती है और व्यक्ति की प्रतिष्ठा खत्म हो जाती है. वहीं सत्य का मार्ग कठिन जरूर हो सकता है, लेकिन यह जीवन को स्थिर और सफल बनाता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: किससे कभी लगाव नहीं करना चाहिए और क्यों? जानिए जीवन का कड़वा सच

यह भी पढ़ेंChanakya Niti: चौकीदार ही नहीं, ये 7 लोग अगर सो गए तो तय है अनर्थ – इन्हें तुरंत जगा दें

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola