Chanakya Niti: भूलकर भी पति-पत्नी न करें ये गलतियां, जीवन हो जाएगा बर्बाद

chanakya-niti
Chanakya Niti: आज हम आपको पति-पत्नी की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस रिश्ते को खराब कर देते हैं.
Chanakya Niti for Married Life: आचार्य चाणक्य अपने समय के सबसे ज्ञानी और समझदार लोगों में से एक थे. कहा जाता है अगर कोई भी व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गयी बातों का पालन करता है तो ऐसे में वह एक सुखी और सफल जीवन जी पाता है. वहीं, कई बार जब इनकी बताई बातों को नजरअंदाज करता है तो परेशानियों के साथ ही बेइज्जती का भी सामना करना पड़ सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई तरह की नीतियों की भी रचना की थी. इन नीतियों में मनुष्य को क्या करना चाहिए और क्या नहीं इन बातों की पूरी जानकारी दी गयी है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक पति-पत्नी को कभी भी नहीं करना चाहिए. अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका जीवन बर्बाद भी हो सकता है.
ईमानदारी और प्रेम से न रहना
चाणक्य नीति के अनुसार अगर एक पति-पत्नी आपस में ईमानदारी से नहीं रहते हैं तो इसका सीधा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है. चाणक्य के अनुसार एक पति-पत्नी को हमेशा प्यार से रहना चाहिए. अगर वे ऐसा करते हैं तो इनमें दूरी नहीं आती है. वहीं अगर ईमानदारी और प्यार न रहे तो दूरियां बढ़ती जाती हैं. जब एक शादी-शुदा जोड़े एक दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं तो ऐसे में रिश्ता कमजोर हो जाता है.
Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोग होते है सबसे खुशकिस्मत, जीते-जी भोगते हैं स्वर्ग
Also Read: Chanakya Niti: अगर नहीं किया ये काम तो घर पर होगा दरिद्रता का वास, आप भी जानें
इज्जत न करना
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप अपनी शादी-शुदा जिंदगी को खुशहाल और सफल बनाना चाहते हैं तो ऐसे में एक-दूसरे का हमेशा सम्मान करना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब एक पति-पत्नी के रिश्ते में इज्जत और सम्मान नहीं होता है वह धीरे-धीरे खत्म हो जाता है.
अहंकार की भावना रखना
चाणक्य नीति के अनुसार जो एक शादी का रिश्ता होता है उसमें पति-पत्नी के बीच अहंकार की भावना नहीं होनी चाहिए. इस रिश्ते में अहंकार के लिए कोई जगह है ही नहीं. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब एक पति-पत्नी के रिश्ते में अहंकार आ जाता है तो उसे खराब होने में या फिर टूटने में ज्यादा समय नहीं लगता है.
बात करना बंद कर देना
कई बार ऐसा होता है कि आपसी मतभेद या फिर झगड़ों की वजह से पति-पत्नी आपस में बात करना बंद कर देते हैं. लेकिन, चाणक्य नीति में ऐसा करने को काफी गलत बताया गया है. अगर आप दोनों के बीच नाराजगी है तो आपको ज्यादा देर तक बातचीत करनी बंद नहीं करनी चाहिए. इस झगड़े को जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहिए. अगर काफी देर तक बात न हो तो इससे दूरियां बढ़ने लगती हैं और रिश्ता टूट जाता है.
Also Read: Chanakya Niti: इन जगहों पर बनना चाहिए आपको बेशर्म, शर्म किया तो हो जाएंगे बर्बाद
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










