ePaper

Chanakya Niti: आपकी इन आदतों की वजह से आपसे दूर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, एक चुटकी में हो जाते हैं कंगाल

Updated at : 19 Oct 2024 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for life

chanakya niti for life

Chanakya Niti: आज हम आपकी कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से मां लक्ष्मी आपसे रूठकर दूर चली जाती है.

विज्ञापन

Chanakya Niti for Wealth: आचार्य चाणक्य को बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर जाना जाता है. इन्होने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी और कहा जाता है जब कोई व्यक्ति इनकी बताई नीतियों का पालन करता है तो ऐसे में किसी भी व्यक्ति को एक सुखी और समृद्ध जीवन जीने का मौका मिलता है. वहीं, जब कोई व्यक्ती इनकी बताई बातों को नजरअंदाज करते हुए कोई काम करता है तो उसे परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इंसान की कुछ बुरी आदतों के बारे में भी बताया है. इन बुरी आदतों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी व्यक्ति में यह आदतें हों तो उससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है और हमेशा के लिए उनसे दूर चली जाती है. चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

गरीबों पर अत्याचार

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप किसी भी गरीब व्यक्ति का अपमान करते हैं या फिर उसपे अत्याचार करते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे न रूठे तो आपको कभी भी गरीबों का अपमान या फिर उनपर अत्याचार नहीं करना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: इन घरों में खुद चली आती है मां लक्ष्मी, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को अपने घर पर कभी न रखने दें कदम, समय रहते बना लें दूरी

ब्राह्मण और ज्ञानी का अपमान

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप ब्राह्मणों या फिर ज्ञानियों का अपमान करते हैं तो ऐसे में मां मक्ष्मी आपसे रूठ जाती है और कई बार आपको उनके क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है.

बड़े-बुजुर्ग का अपमान

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो समाज के या फिर अपने बड़े-बुजुर्गों का अपमान करते हैं तो ऐसे में भी मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती हैं. बड़े-बुजुर्ग का अपमान करने वालो से मां लक्ष्मी क्रोधित भी हो जाती है.

महिलाओं का अपमान

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप महिलाओं का अपमान करते हैं या फिर उनपर अत्याचार करते हैं तो ऐसे में भी मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है. इस तरह के लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा ही क्रोधित रहती हैं.

Also Read: Chanakya Niti: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आप भी जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola