ePaper

Chanakya Niti: भूलकर भी न करें इन लोगों की मदद, मुसीबतों का पहाड़ टूटेगा आप पर

Updated at : 27 Oct 2024 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

chanakya niti

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी बताया गया है जिनकी आपको कभी भी मदद नहीं करनी चाहिए. अगर आप इनकी मदद करते हैं तो आप खुद भी मुसीबत में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti for Life: आचार्य चाणक्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इन्हें बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों की श्रेणी में रखा गया है. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी जिनके बारे में कहा जाता है कि अगर इन नीतियों का पालन किया जाए तो ऐसे में आपको एक बेहतरीन जीवन जीने का मौका मिल सकता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिनकी मदद आपको कभी भी नहीं करनी चाहिए. अगर आप गलती से भी इन लोगो की मदद करते हैं तो ऐसे में आप पर ही मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है. तो चलिए चाणक्य नीति में बताये गए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

खराब चरित्र वाले

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि आपको कभी भी एक ऐसे इंसान की मदद नहीं करनी चाहिए जिनका चरित्र सही न हो या फिर जिनका चरित्र खराब हो. अगर आप इस तरह के लोगों की मदद करते हैं तो कई बार इनके खराब चरित्र का असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में बर्बादी आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Also Read: Chanakya Niti: इन घरों में खुद चली आती है मां लक्ष्मी, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

मूर्ख व्यक्ति

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी किसी मूर्ख व्यक्ति की मदद नहीं करनी चाहिए. इस तरह के लोगों को आपको कभी भी कोई सलाह भी नहीं देनी चाहिए. अगर आप इस तरह के लोगों की मदद करते हैं या फिर कोई अच्छी सलाह देते हैं तो आगे चलकर यह आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकती है.

जिसे संतोष न हो

आचार्य चाणक्य की अगर माने तो आपको कभी भी ऐसे व्यक्ति की मदद नहीं करनी चाहिए जो अपने जीवन में कभी भी संतुष्ट न होता हो. इस तरह के जो लोग होते हैं वह अक्सर जीवन में किसी न किसी चीज को लेकर असंतुष्ट रहते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: इस तरह के लोगों को अपने घर पर कभी न रखने दें कदम, समय रहते बना लें दूरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola