Chana Dal Aur Nariyal ki Chutney: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, जब थाली में परोसेंगे चना दाल और नारियल की चटनी

Updated at : 19 Jan 2026 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
Chana Dal Aur Nariyal ki Chutney Easy Recipe in Hindi

चना दाल और नारियल की चटनी रेसिपी (Image-Gemini)

Chana Dal Aur Nariyal ki Chutney: किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी सबसे बेस्ट ऑप्शन है. आज आपको मिनटों में बनने वाली चना दाल और नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Chana Dal Aur Nariyal ki Chutney: चटनी चाहे किसी भी चीज की हो उसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. चटनी एक ऐसा डिश है जो हर तरह के खाने का स्वाद बढ़ा देता है. ऐसा भी कह सकते हैं कि चटनी के बिना खाने की थाली अधूरी है. चटनी खाना हर किसी को पसंद भी होता है. ऐसे में आज आपको चना दाल और नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस चटनी को आप मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. अब इसे बनाने की रेसिपी जानिए.

चना दाल और नारियल की चटनी बनाने की सामग्री

  • कच्चा नारियल – 1 कप (कद्दूकस)
  • चने की दाल – 2-3 टीस्पून (भुनी हुई)
  • हरी मिर्च – 3
  • अदरक -1 इंच टुकड़ा (कटा हुआ)
  • हरा धनिया – 3 टीस्पून
  • दही – 2 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • राई – 1/2 टीस्पून
  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • सफेद उड़द दाल – 1/2 टीस्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • तेल – 2 टीस्पून
  • साबुत लाल मिर्च – 1-2
  • करी पत्ते – 10-12

इसे भी पढ़ें: Curry Leaf Chutney Recipe: खाने का बढ़ाना है टेस्ट, तो इस सिंपल रेसिपी से बनाएं करी पत्ते की चटपटी चटनी

चना दाल और नारियल की चटनी बनाने की विधि

  • चना दाल और नारियल की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक जार में नारियल, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, चना दाल, जीरा, नमक और पानी डालकर पीस लें
  • चटनी को थोड़ा गाढ़ा ही रखें.
  • अब आप एक पैन में तेल गरम करके उसमें राई और जीरा डालकर 1 मिनट तक भून लें.
  • फिर इसमें उड़द दाल, हींग, करी पत्ते और लाल मिर्च डालकर अच्छे से भून लें.
  • इसके बाद आप इसे नारियल की चटनी के ऊपर डालकर 2 मिनट के लिए ढक दें.
  • इस चटनी को आप इडली, डोसा या फिर उत्तपम के साथ परोस सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Pudina aur Haldi ki Chutney: खाने का स्वाद बढ़ा देगी पुदीने और हल्दी की चटनी, नोट कर लें सिंपल रेसिपी  

इसे भी पढ़ें: Mooli Patta Chutney Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, इस सर्दी जरूर ट्राई करें मूली के पत्तों की चटपटी चटनी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola