ePaper

Capsicum Appam: झटपट नाश्ते के लिए अब नहीं होना होगा परेशान, कुछ यूं तैयार करें शिमला मिर्च अप्पम 

Updated at : 29 May 2025 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
शिमला मिर्च अप्पम

image: freepik

Capsicum Appam: अब आप ये सोच रहे होंगे कि इस डिश को खाने के लिए आपको साउथ इंडिया जाना होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ ही देर में झटपट तरीके से शिमला मिर्च अप्पम बना सकते हैं.

विज्ञापन

Capsicum Appam: साउथ इंडियन खाना किसे नहीं पसंद होता है. इसलिए नहीं की ये जल्दी बन जाता है बल्कि इसलिए भी की ये सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें कम मसाले के साथ कम तेल का इस्तेमाल होता है और ये सभी वर्ग के लोगों की नाश्ते के लिए पहली पसंद होती है. इसके साथ खाए जानी वाली चीजें भी बहुत कम समय में बन जाती है. इसलिए भी ये लोगों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है. अब आप ये सोच रहे होंगे कि इस डिश को खाने के लिए आपको साउथ इंडिया जाना होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ ही देर में झटपट तरीके से शिमला मिर्च अप्पम बना सकते हैं. 

शिमला मिर्च अप्पम बनाने की सामग्री 

  • 1 कप सूजी
  • 1 कप दही
  • 1 चम्मच इनो या बेकिंग सोडा 
  • 1 कप बारीक कटे हुए शिमला मिर्च
  • 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 बारीक कटे हुए प्याज
  • बारीक कटे हुए धनिया के पत्ते
  • 1 चम्मच सरसों 
  • 2 चम्मच
  • स्वादानुसार तेल
  • ½ चम्मच अदरक का पेस्ट

यह भी पढ़ें: Mecha Recipe: एक बार खाया तो भूल नहीं पाएंगे, जानिए झारखंड के प्रसिद्ध ‘मेचा’ की आसान रेसिपी

शिमला मिर्च अप्पम बनाने की विधि 

शिमला मिर्च अप्पम बनाने में के लिए सबसे पहले सूजी में दही को डालकर अच्छे से मिलाएंगे. उसके बाद इसमें इनो डालेंगे और अच्छी तरह के मिलाएंगे क्योंकि सॉफ्ट अप्पम बनाने के लिए जरूरी है कि उसका अच्छे से मिल होना. अब इसमें शिमला मिर्च डालकर इसे  अच्छे से मिलाएंगे.  इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट, नमक, सरसों डाल कर मिल लेंगे और ढककर छोड़ देंगे. इसके बाद अप्पम बनने वाले पैन को गर्म करेंगे और इसमें तेल डाल कर चम्मच की मदद से तैयार किए हुए बैटर को इसमें डालेंगे. फिर इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएंगे. अब आप इसे  चाहे तो लाल चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola