Mecha Recipe: एक बार खाया तो भूल नहीं पाएंगे, जानिए झारखंड के प्रसिद्ध ‘मेचा’ की आसान रेसिपी

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

Mecha Recipe: लेकिन क्या आप जानते है कि मेचा भी झारखंड के उन प्रसिद्ध व्यंजन में से एक है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और ये खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है.

विज्ञापन

Mecha Recipe: झारखंड में यहां के खाने को अगर कोई एक बार खा ले तो फिर भूल नहीं सकता है. इनेमन कई तरह के व्यंजन शामिल है, जैसे धूसका, चावल का चीला, पीठा और भी कई तरह के व्यंजन है. लेकिन क्या आप जानते है कि मेचा भी झारखंड के उन प्रसिद्ध व्यंजन में से एक है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और ये खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है. इसके साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें तेल मसालों का इस्तेमाल नहीं होता है. तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते है मेचा बनाने की आसान रेसिपी. 

आपके शहर में

विज्ञापन

मेचा बनाने के लिए सामग्री

250 ग्राम अरवा चावल 

100 ग्राम उरद दाल 

50 ग्राम उसना चावल

1 चम्मच अदरक 

1चम्मच हरी मिर्च 

नमक स्वादुनासर

काली मिर्च पाउडर 1 चम्मच

मेथी दाना 1 चम्मच 

कटहल के पत्ते 15-20 

यह भी पढ़ें: Gobhi Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते को बनाएं खास, इस झटपट गोभी पराठा रेसिपी के साथ

मेचा बनाने की सामग्री

सबसे पहले उरद दाल, आरव चावल, उसना चावल इन सब को रात में भिगो देंगे. इसके बाद इए मिक्सर में चला लेंगे और एक गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे. इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और मेथी दाना मिलाकर उसे अच्छे से मिला लेंगे. इसके बाद कठहल के पत्ते को कोन का आकार देंगे और उसमें पेस्ट को डालकर उसे अच्छे से पैक कर लेंगे. इसके बाद इसे 15-20 मिनट तक स्टीम करेंगे. फिर गैस बंद करके इसे इमली और धनिया की चटनी के साथ परोसेंगे. इस तरह से आप झारखंड के पारंपरिक व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं.  

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola