कहीं देसी सुपरड्रिंक 'छाछ' आपको न बना दें डॉक्टर का रेगुलर कस्टमर, इन लोगों को तुरंत बना लेनी चाहिए दूरी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 May 2025 4:32 PM

विज्ञापन

Buttermilk Side Effects

Buttermilk Side Effects: छाछ स्वास्थ्यवर्धक पेय है लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह भी है. इस लेख में किन लोगों के लिए यह खतरनाक है और इसे पीने सही समय क्या है इसके बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

Buttermilk Side Effects: गर्मी के मौसम में कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक की जगह देसी प्राकृतिक ड्रिंक पीना ज्यादा पंसद करते हैं, उन्हें लगता है कि यह बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक से ज्यादा अच्छा है. इनमें से छाछ भी प्रमुख पेय पदार्थ है. हालांकि, छाछ पीने के कई फायदे हैं, लेकिन यह छाछ सभी लोगों के लिए ठीक नहीं है. इसके अलावा इसे पीने का भी एक टाइम होता है. कई लोगों को देखा जाता है कि वे किसी भी वक्त इसे पी लेते हैं, जो सही नहीं है. आज हम इस लेख में जानेंगे कि किन लोगों के लिए यह छाछ जहर है, इसे पीने सही समय क्या है.

बढ़ सकती है सर्दी-खांसी

अगर आपको भी अक्सर सर्दी, खांसी, या टॉन्सिल शिकायत रहती है तो छाछ आपकी समस्या रो बढ़ा सकता है. खासकर ठंड के मौसम में.

Also Read: Sweet Tomato Pickle Recipe: एक बार चख लिया तो बार-बार मांगकर खाएंगे सभी, इस तरह घर पर तैयार करें टमाटर का मीठा अचार

हो सकती है अम्लता की शिकायत

चूंकि छाछ खट्टा होता है इसलिए कई लोगों को इससे गैस का यह अम्लता की शिकायत हो सकती है. खासकर अगर इसे खाली पेट पिया जाए तो ज्यादा खतरनाक होता है.

बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द

जो लोग जोड़ों की दर्द की शिकायत से जूझ रहे हैं तो उन्हें छाछ पीना महंगा पड़ सकता है. क्योंकि इससे उनकी दर्द और बढ़ सकती है.

रात के वक्त पीना खतरनाक

आयुर्वेद के अनुसार, छाछ ठंडी तासीर वाला होता है, इसलिए इसे रात में पीने से पाचन संबंधी समस्या या बलगम बढ़ सकता है.

दूध से बने उत्पादों से एलर्जी है तो बना लें दूरी

यदि किसी को दूध या दूध से बने उत्पादों से एलर्जी है, तो छाछ पीने से पेट दर्द, डायरिया, या गैस हो सकती है.

गर्मी में अधिक मात्रा में सेवन खतरनाक

गर्मी में अत्यधिक मात्रा में छाछ पीना कभी-कभी इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगाड़ सकता है, विशेषकर अगर उसमें नमक न हो.

दिल के मरीज भूल कर भी न पियें छाछ

अगर आप दिल के मरीज हैं तो आपको छाछ पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि छाछ में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है. जिससे आपका कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ जाएगा.

किडनी के लिए जहर है छाछ

अगर आपको किडनी की समस्या है तो छाछ आपके लिए जहर है. क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम और फॉस्फोरस आपकी बीमारी को और बढ़ा सकता है.

छाछ पीते समय ये सावधानी बरतना जरूरी

  • छाछ में जीरा, काला नमक आदि डालकर पीना लाभकारी होता है.
  • ठंडी प्रकृति वाले लोग छाछ दिन में और दोपहर के समय ही लें.
  • छाछ को ताजा बनाकर ही पिएं, बासी या खट्टी छाछ से पेट खराब हो सकता है.

Also Read: Suji Toast Recipe: झटपट सूजी से बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी टोस्ट, ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola