ePaper

Brother's Day Wishes 2025: भाई के लिए भेजें दिल को छू जाने वाले कोट्स, ब्रदर्स डे पर खास मेसेज

Updated at : 24 May 2025 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
Brother's Day Wishes 2025

Brother's Day Wishes 2025

Brother's Day Wishes 2025: ब्रदर्स डे के खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं ब्रदर्स के टॉप कोट्स और विशेज– इमोशनल से लेकर फनी तक, जिन्हें आप आज ही अपने भाई के साथ शेयर कर सकते हैं और उनका दिन खास बना सकते हैं.

विज्ञापन

Brother’s Day Wishes 2025: आज है 24 मई 2025, यानी ब्रदर्स डे – एक ऐसा दिन जो भाई-बहन के खूबसूरत और मजबूत रिश्ते को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. भाई केवल बचपन के साथी नहीं होते, बल्कि वे जिंदगीभर का साथ निभाने वाले पहले दोस्त, रक्षक और प्रेरणा होते हैं. हर बहन और भाई के दिल में अपने भाई के लिए एक खास जगह होती है, जिसे शब्दों में बयां करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कुछ प्यारे, दिल छू लेने वाले और भावनाओं से भरे कोट्स आपके दिल की बात उनके तक पहुंचा सकते हैं. इस खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं ब्रदर्स के टॉप कोट्स और विशेज– इमोशनल से लेकर फनी तक, जिन्हें आप आज ही अपने भाई के साथ शेयर कर सकते हैं और उनका दिन खास बना सकते हैं.

Brother’s Day Wishes 2025

“तेरी हंसी में बसता मेरा आसमान है, तेरे साथ चलना मेरा जहां है.
भाई मेरा तू मेरा अभिमान है, तेरे बिना सूना हर एक अरमान है.”

“भाई, तुम्हारे बिना मेरी दुनिया अधूरी है. तुम ही मेरी ताकत और सबसे बड़ी खुशी हो.”

“कभी मुंह फुलाना, कभी गुस्सा जताना, भाई-बहन का रिश्ता यही तो खासाना.
हर पल साथ हो तेरा, यही दुआ करता हूं, तेरे बिना मेरा ये घर सूना लगता है.”

“हमारा रिश्ता सिर्फ खून का नहीं, दिल से जुड़ा एक एहसास है. भाई, तुम हमेशा मेरे सबसे करीब हो.”

Brother’s Day Wishes 2025

“ना गिला करता हूं, ना शिकवा करता हूं,
तु सलामात रहे छोटे, बस यही दुआ करता हूं.”

“भाई, तुम मेरी सबसे बड़ी खुशी और सबसे मजबूत सहारा हो. तेरा साथ हमेशा मेरी जिंदगी को रोशन करता है.”

“मेरे दोस्त भी हो तुम, मेरा सहारा भी हो तुम, जीवन के इस सफर के हमसफर भी हो तुम.
मेरे लिये हर पल रहते हो फिक्रमंद, खुशनसीबी है मेरी कि, तुम-सा भाई, मिला मुझे.”

“तेरी हंसी से खिलता है मेरा हर दिन, भाई, तुझसे मेरा रिश्ता अनमोल है.”

Brother’s Day Wishes 2025

“भाई से लड़ना मेरी रोज की फितरत है, लेकिन उसके बिना घर लगे वीरान है.
आज ब्रदर्स डे है, गुस्सा भुला दो यार, वरना कल फिर होगा तकरार बार-बार.”

“शब्द कम पड़ जाते हैं उस एहसास को बताने में, जो भाई के प्यार में छुपा होता है.”

“हर दर्द में जो साथ दे, वो रिश्ता सबसे गहरा होता है,
भाई वो नाम है, जिसमें दुआओं का सवेरा होता है.”

“कभी खफा, कभी खुश, पर दिल से है सबसे पास,
भाई का प्यार होता है सबसे खूबसूरत एहसास.”

ये भी पढ़ें: Honey Chilli Potato Recipe: रेस्टोरेंट जैसा चिल्ली पोटैटो घर पर बनाएं – क्रिस्पी, स्पाइसी और सुपर टेस्टी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola