नाश्ते में ट्राई करें ब्रोकली चीज पराठा, कबिता सिंह ने बताई रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
नाश्ते में ट्राई करें ब्रोकली चीज पराठा, कबिता सिंह ने बताई रेसिपी 

फोटो- इंस्टाग्राम @kabitaskitchen

Broccoli Cheese Paratha: अगर आप भी नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते हैं और अलग-अलग रेसिपी ट्राई करते रहते हैं तो ब्रोकली चीज पराठा बना सकते हैं. आइए जानते हैं ब्रोकली चीज पराठा बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Broccoli Cheese Paratha: आलू और गोभी के पराठे को तो आपने कई बार बनाया होगा. अगर आप इन पराठों से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो ब्रोकली चीज पराठा बना सकते हैं. ब्रोकली और क्रीमी चीज का कॉम्बिनेशन खाने में मजेदार लगता है. आप इसे सुबह के नाश्ते या टिफिन में ले जाने के लिए बना सकते हैं. ब्रोकली चीज पराठा बनाने की रेसिपी कबिता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @kabitaskitchen पर शेयर किया है. 

ब्रोकली चीज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • नमक- आधा टीस्पून
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • ब्रोकली- 500 ग्राम
  • प्याज- एक चौथाई कप (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया- 2 टेबलस्पून
  • चिली फ्लेक्स- 1 टीस्पून
  • मिक्स्ड हर्ब्स- 1 टीस्पून
  • कद्दूकस किया हुआ चीज- आधा कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी या तेल

ब्रोकली चीज पराठा को कैसे तैयार करें? 

  • ब्रोकली चीज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्रोकली को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे नमक वाले पानी में 5 मिनट के लिए उबाल लें. इसे आप चॉपर में डालकर चॉप कर लें.  
  • अब एक बाउल में ब्रोकली डालें और इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, चिली फ्लेक्स, मिक्स्ड हर्ब्स, चीज और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. 
  • अब गेहूं के आटे में नमक और पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. आटे की लोई बनाकर इसमें तैयार ब्रोकली का मिश्रण भरें और हल्के हाथ से बेलकर पराठा तैयार करें. 
  • अब तवा को गर्म करें. इस पर पराठा को डाल दें और एक तरफ से पकाकर पलट दें. पराठे को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. 
  • गरमा-गरम ब्रोकली पराठा तैयार है, इसे दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola