ब्लू रंग के बैंगल्स से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, ट्राई करें ये डिजाइन

Bangles Design: लाल या पीले रंग की चूड़ियों से हटकर आप कुछ और रंग की चूड़ियां ट्राई करना चाहती हैं तो नीले रंग के बैंगल्स एक अच्छा ऑप्शन है. यहां आप कुछ बैंगल्स डिजाइन देख सकती हैं.
Bangles Design: सजने-संवरने की बात आती है तब हाथों की खूबसरती बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं. अगर आप अपने चूड़ियों के कलेक्शन में कुछ खूबसूरत और अलग रंग शामिल करना चाहती हैं, तो ब्लू रंग की चूड़ियां आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ नीले रंग की चूड़ी डिजाइन जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं.
ब्लू और पर्ल बैंगल्स कॉम्बिनेशन

अगर आप अपने लुक को खास और एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो ब्लू और पर्ल बैंगल्स का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं. नीले रंग के बैंगल्स हाथों में खूबसूरत लगती हैं साथ में पर्ल की चमक आपके लुक में रॉयल टच जोड़ती है. किसी पार्टी के लिए आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ इस बैंगल्स को पहन सकती हैं.
सिंपल ब्लू बैंगल्स

अगर आप वर्क वाली चूड़ियां पहनना पसंद नहीं करती हैं तो आप सिंपल कांच की चूड़ियों को ट्राई कर सकती हैं. इन बैंगल्स को आप रोजाना साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं. सिंपल डिजाइन होने के कारण ये रोज पहनने के लिए अच्छी रहती हैं.
वेलवेट ब्लू बैंगल्स

वेलवेट ब्लू बैंगल्स अपनी खूबसूरती से किसी भी आउटफिट के साथ अलग ही शाइन जोड़ती है. चाहे त्योहार हो, शादी हो या किसी खास मौके की पार्टी वेलवेट ब्लू बैंगल्स आपके हाथों की शोभा बढ़ा देती हैं. आप चाहें तो सिल्वर रंग की वर्क वाली चूड़ियां वेलवेट बैंगल्स के साथ पेयर कर सकती हैं.
वर्क वाली ब्लू बैंगल्स

आप खूबसूरत वर्क वाली ब्लू बैंगल्स को ट्राई कर सकती हैं. आप स्टोन, मिरर, मीनाकारी या मोती वर्क वाली चूड़ियों को पहन सकती हैं. आप खास मौके पर ये बैंगल्स को पहन सकती हैं. ये बैंगल्स आपके आउटफिट को और भी आकर्षक बनाती हैं और हाथों की खूबसूरती को निखारती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










