ePaper

खाने को बनाना है टेस्टी तो ट्राई करें बिहार स्टाइल तीसी की चटनी

Updated at : 09 Feb 2026 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Style Tisi Ki Chutney Easy Recipe In Hindi

तीसी की चटनी रेसिपी (Image-Gemini)

Bihar Style Tisi Ki Chutney: बिहार स्टाइल तीसी की चटनी खाने का अपना अलग ही मजा है. एक बार इस चटनी को खाने के बाद इसका स्वाद आपके मुंह से नहीं जाएगा. यहां इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Bihar Style Tisi Ki Chutney: किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाना हो तो बस थोड़ी सी चटनी ही काफी होती है. वैसे तो आपने कई तरह की चटनी का स्वाद चखा होगा. एक बार आप तीसी की चटनी खाकर देखें. इसका स्वाद ऐसा है कि आप उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे. आज हम आपको बिहार स्टाइल तीसी की चटनी बनाने की रेसिपी बताते हैं. ठंड के मौसम में तीसी की चटनी बिहार की बहुत ही फेमस रेसिपी है. यह चटनी शरीर को गर्म रखने का साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है. तो चलिए इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं, ताकि आप भी इसका आनंद ले सकें.

तीसी की चटनी बनाने की सामग्री

  • तीसी – आधा कप
  • करी पत्ता – आधा कप
  • 1 छोटा चम्मच – साबुत धनिया
  • सूखा नारियल – आधा कप (कद्दूकस)
  • मूंगफली – 3 से 4 चम्मच
  • जीरा – 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च – 2 छोटे चम्मच
  • लहसुन की कलियां – 5
  • काला नमक – 2 छोटे चम्मच
  • सफेद नमक – आधा चम्मच
  • दो से तीन चुटकी – हींग
  • सफेद तिल – दो चम्मच

यह भी पढ़ें: कटहल की चटपटी चटनी से बढ़ाएं खाने का स्वाद, बहुत सिंपल है रेसिपी

तीसी की चटनी बनाने की विधि

  • तीसी की चटनी बनाने के लिए पहले सबसे पहले तीसी को बीनकर साफ कर लीजिए.
  • एक पैन में मीडियम फ्लेम पर तीसी को क्रंची होने तक भून लें.
  • अब इसे प्लेट में निकाल लें.
  • फिर कड़ाही में करी पत्ता डालकर मीडियम फ्लेम पर दो मिनट भून लें.
  • अब सूखा धनिया, जीरा, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च डालकर क्रंच आने तक रोस्ट भूनें.
  • अब आप कद्दूकस किया नारियल और मूंगफली के दाने, तिल और लहसुन को भूनकर फिर ठंडा होने दें.
  • इसके बाद आप ग्राइंडर में तीसी के साथ मूंगफली, तिल, करी पत्ता, रोस्ट किया गया सूखा नारियल, नमक और बाकी सारे मसाले डाल कर पीस लें.
  • अब आप इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर कई दिनों तक खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: खाने का स्वाद बढ़ा देगी केले की चटपटी चटनी, झटपट होगी तैयार

यह भी पढ़ें: Dhaniya-Achar Chutney: थाली में परोसें धनिया-अचार वाली ये चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन