Dal Pitha Recipe: पहली बाइट में ही दिल जीत लेगा बिहार का दाल पीठा, नोट करें सबसे आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

Bihari Dal Pitha Recipe

Dal Pitha Recipe: अगर आप घर पर बिहार की पारंपरिक डिश बनाना चाहते हैं, तो दाल पीठा एक बेहतरीन विकल्प है. चावल के आटे और चना दाल से बनने वाली यह स्टीम्ड डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. जानिए इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Dal Pitha Recipe: बिहार अपने स्वादिष्ट खाने के लिए पूरे देश में मशहूर है. लिट्टी-चोखा के अलावा यहां की एक और पारंपरिक डिश दाल पीठा भी लोगों को खूब पसंद आती है. यह चावल के आटे और चना दाल से बनाई जाती है. इसे तेल में फ्राई नहीं किया जाता, बल्कि स्टीम करके तैयार किया जाता है. इसलिए यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. अगर आपने कभी दाल पीठा नहीं बनाया है, तो इस आसान रेसिपी को फॉलो करके घर पर आसानी से बना सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

दाल पीठा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप चावल का आटा
  • 2½ कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 कप भीगी हुई चना दाल
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया

दाल पीठा बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले भीगी हुई चना दाल का पानी निकाल लें. अब मिक्सर में चना दाल, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर बिना पानी के थोड़ा दरदरा पीस लें. इसमें हल्दी, जीरा पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला दें. स्टफिंग तैयार है.
  • अब एक बर्तन में पानी और थोड़ा नमक डालकर उबालें. जब पानी उबलने लगे, तो धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और लगातार चलाते रहें. गैस बंद करके इसे 5 मिनट ढककर रख दें. हल्का ठंडा होने पर इसे हाथ से अच्छी तरह गूंथ लें.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. उन्हें हथेली से दबाकर छोटी कटोरी जैसा आकार दें. बीच में एक चम्मच दाल की स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें. आप इसे गुझिया जैसा आकार भी दे सकते हैं.
  • अब स्टीमर में पानी गर्म करें. स्टीमर की जाली पर हल्का तेल लगाएं और सभी पीठा रख दें. इन्हें 12 से 15 मिनट तक स्टीम करें.
  • जब पीठा पक जाए, तो इसे गर्मागर्म हरी चटनी, धनिया की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. घर में सभी लोग इसका स्वाद जरूर पसंद करेंगे.

यह भी पढ़ें: बारिश का मौसम हो जाएगा मजेदार, जरूर ट्राई करें बिहार की ये 5 लाजवाब डिशेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन