Happy Bhai Bhaiya Dooj 2020 Wishes Images, Quotes, Status: कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे . . . भाई दूज के अवसर पर भेजें अपने भाइयों को बधाई संदेश
Happy Bhai Bhaiya Dooj 2020 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Shayari, HD Wallpapers, GIF Pics in Hindi: दीपावली के ठीक दो दिनों के बाद भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन बहनें, भाइयों को तिलक लगाती हैं और उनकी आरती उतारती हैं. साथ ही अपने भाइयों के उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं. रक्षाबंधन की तरह ये त्योहार भी भाई-बहन के विश्वास और प्रेम का प्रतीक है. इस दिन भाई अपनी बहनों को गिफ्ट और रुपये देते हैं और एक-दूसरे को खूब सारी बधाइयां भी देते हैं. इस साल कोरोना के प्रकोप के कारण लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, पर आप सोशल मीडिया के जरिए अपने भाईयों और बहनों के भाई दूज की बधाई दे सकते हैं. यहां देखें भाई दूज के बधाई संदेश
Happy Bhaiya Dooj 2020: भाई दूज का है त्योहार
भाई दूज का है त्योहार,
बहन मांगे भाई से रुपये हज़ार
तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर,
देती आशीर्वाद खुश रहो हर बार।
हैप्पी भाई-दूज !
Happy Bhaiya Dooj 2020: प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ माँगो उसे तुम हमेशा पाओ भाई दूज के त्यौहार है,
भईया जल्दी आओ, अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ
भाई दूज की शुभ कामनायें!
Happy Bhaiya Dooj 2020: बहन लगाती तिलक
बहन लगाती तिलक,
फिर मिठाई हैं खिलाती भाई देता पैसे
और बहन है मुस्कुराती
भाई बहन का ये रिश्ता ना पड़ें कभी लूज़
मेरे प्यारे भैया मुबारक हो आपको भाई दूज
Happy Bhaiya Dooj 2020: कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे
कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे
खुशियां तुम्हारे चारो और हो,
पर भगवान से इतनी प्रार्थना करने के लिए
मुझे कुछ तो कमीशन दे दो भाई
भईया दूज की बधाई
Happy Bhaiya Dooj 2020:भाई दूज का त्योहार, बहुत है खास
भाई दूज का त्योहार, बहुत है खास,
यूं ही बनी रहे हमारे रिश्ते की मिठास।
भाई दूज की शुभकामनाएं
Happy Bhaiya Dooj 2020: खुशनसीब होते है वो बहन
खुशनसीब होते है वो बहन, जिसे भाई का प्यार मिलता है,
खुशनसीब होते हैं लोग जिन्हें यह संसार मिलता है।
भाई दूज के त्योहार की सभी को शुभकामनाएं
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए