ePaper

बच्चे की सही परवरिश के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Updated at : 16 Feb 2026 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
Best Parenting Tips List In Hindi

परवरिश के टिप्स (Image-Gemini)

Parenting Tips: आप अपने बच्चे में जिन गुणों को देखना चाहते हैं उसे पहले खुद फॉलो करना शुरू कर दे. बच्चा माता-पिता को देखकर ही जीवन में बहुत कुछ सीखता है. बच्चे की परवरिश के लिए हम यहां कुछ जरूरी टिप्स दे रहे है.  

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश कोई आसान काम नहीं है. माता-पिता के लिए यह एक ऐसी ड्यूटी है जो 24 घंटे चलती रहती है. यानी इसका कोई टाइम टेबल नहीं है. बावजूद इसके बहुत सारे माता पिता की शिकायत रहती है कि उनका बच्चा बात नहीं सुनता है और हर वक्त मनमानी करता रहता है. अगर आपका बच्चा भी इस तरह की हरकत करता है तो उस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. इसके लिए पैरेंटिंग में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है. अच्छी परवरिश के लिए हम यहां आपको कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं, जिससे बच्चा वेल मैनर्ड बिहेव करना शुरू कर दें.

बच्चे की अच्छी बातों को नोटिस करें

बच्चे की गलती पर टोकना तो सभी माता-पिता जानते हैं. लेकिन सही परवरिश में बच्चे को डांटना नहीं बल्कि उनकी अच्छी बातों को नोटिस करके उनकी तारीफ करना जरूरी है. ऐसा करने से बच्च के अंदर लंबे समय तक गुड बिहेवियर आने लगती है.

बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएं

माता-पिता अगर हर बात में बच्चे को डांट-फटकार लगाते हैं तो बच्चे का आत्मविश्वास खोने लगता है. इसलिए जरूरी है कि अपनी पैरेंटिंग में इस बात का ध्यान रखें कि आप ऊंचे आवाज में डांटकर और गुस्से से डराकर बच्चे को कुछ भी नहीं सिखा सकते हैं. जरूरी है कि बच्चे को डांट कर नहीं बल्कि समझाकर शांत करना जरूरी है.  

यह भी पढ़ें: किताबों से दोस्ती कर लेगा बच्चा, बस आजमाने होंगे ये टिप्स

बच्चे के लिए टाइम निकालें

आजकल तो हर किसी की लाइफ व्यस्त रहती है. इसी बीच सुबह की नाश्ता आप बच्चे के साथ करें और प्लेट भी खुद उठाकर रखें. यह देखने पर बच्चे में गुड़ हैबिट खुद से ही डेवलप होने लगती है. इसके अलावा बच्चा माता-पिता के साथ  अधिक घुल-मिल जाता है.

रोल मॉडल बनना है जरूरी

हर बच्चा अपने माता-पिता के गुणों को देखकर ही सीखता है. आप बच्चे को यह सिखाएं कि गुस्सा आने पर किस तरह रिएक्ट करना है. यानी गुस्सा आने पर नाराज होकर कुछ भी बोलने से पहले दिमाग को शांत रखें.

यह भी पढ़ें: मजबूत और कॉन्फिडेंट बनेंगे आपके बच्चे, बस आजमाने होंगे ये जरूरी टिप्स  

यह भी पढ़ें: Modern Parenting Tips: मॉडर्न पैरेंटिंग के इन तरीकों से तेज तर्रार बनेगा बच्चा, भविष्य की चिंताओं से रहेंगे दूर

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola