बिहार में करनी है वेडिंग शॉपिंग? पटना का यह मार्केट है आपकी वन-स्टॉप डेस्टिनेशन

Updated:
विज्ञापन

Wedding shopping in Patna, Bihar (AI Image)

Wedding shopping in Patna: पटना के बाकरगंज स्थित खेतान मार्केट को शादी की शॉपिंग का बड़ा हब माना जाता है. यहां हाल ही में खरीदारी कर चुकीं पटना की अनुष्का सिंह ने अपने अनुभव के आधार पर इस मार्केट की खासियत, बजट, वैरायटी और शॉपिंग से जुड़े जरूरी टिप्स शेयर किए हैं.

विज्ञापन

Wedding shopping in Patna: पटना की रहने वाली अनुष्का सिंह ने हाल ही में अपनी बड़ी बहन की शादी की पूरी शॉपिंग खेतान मार्केट से की. अपने इस अनुभव के आधार पर उन्होंने हमें इस मार्केट की खासियत, यहां मिलने वाली वैरायटी, बजट और खरीदारी से जुड़ी कई अहम बातें विस्तार से बताईं. अगर आप भी शादी की शॉपिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुल्हन से लेकर पूरे परिवार के लिए मिलेंगे कपड़े

Ai image

खेतान मार्केट में दुल्हन के लिए डिजाइनर लहंगे, साड़ी, गाउन और सूट की बड़ी रेंज उपलब्ध रहती है. वहीं दूल्हे के लिए शेरवानी, कुर्ता-पायजामा, नेहरू जैकेट, जोधपुरी सूट और फॉर्मल सूट भी आसानी से मिल जाते हैं. इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए भी हर उम्र और पसंद के अनुसार कपड़ों के कई विकल्प मौजूद हैं.

बदलते फैशन के साथ बदल रहा है बाजार

इस मार्केट में सोशल मीडिया और नए फैशन ट्रेंड की वजह से डिजाइनर लहंगों और मॉडर्न आउटफिट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी कारण कई दुकानों में सूरत जैसे बड़े टेक्सटाइल हब से नए-नए डिजाइन मंगाए जाते हैं, ताकि ग्राहकों को लेटेस्ट कलेक्शन मिल सके.

हर बजट के लिए मौजूद हैं ढेरों विकल्प

अगर बजट की बात करें तो यहां अलग-अलग कीमतों में शादी के कपड़े उपलब्ध हैं. डिजाइनर लहंगे करीब 5 हजार रुपये से शुरू होकर 30 से 40 हजार रुपये या उससे अधिक तक मिल जाते हैं. वहीं चिकन वर्क शेरवानी, जोधपुरी सूट और कलर्ड सूट की भी अच्छी रेंज देखने को मिलती है. शेरवानी आमतौर पर 10 से 20 हजार रुपये के बीच उपलब्ध है, जबकि कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट 5 से 15 हजार रुपये तक मिल जाते हैं.

सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक कर सकते हैं खरीदारी

अगर आप शादी या किसी बड़े पारिवारिक समारोह की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो खेतान मार्केट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह बाजार रोज सुबह 10 बजे खुलता है और रात करीब 9 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहता है. यहां एक ही जगह पर कपड़ों की बड़ी वैरायटी और अलग-अलग बजट के विकल्प मिलने के कारण यह बाजार पटना ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: बिहार की मधुबनी डिजाइन वाली इन चीजों से घर को दें देसी रॉयल टच, हर गेस्ट बोलेंगे वाह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन