चबी चेहरे पर खूब जचेंगे ये 5 हेयरकट, लुक लगेगा और भी स्टाइलिश

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

गोल चेहरे के लिए सबसे अच्छे हेयरकट (Image: AI Generated)

Best Haircuts for Chubby Face: चबी या गोल चेहरे वाले लोगों को अक्सर सही हेयरकट चुनने में परेशानी होती है. सही हेयरकट चेहरे को स्लिम और आकर्षक दिखा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 हेयरकट के बारे में जो चबी चेहरे पर सबसे ज्यादा सूट करते हैं.

विज्ञापन

Best Haircuts for Chubby Face:  हर किसी के चेहरे का आकार अलग होता है और उसी के हिसाब से हेयरकट चुनना चाहिए. जिन लोगों का चेहरा चबी या गोल होता है, उन्हें अक्सर समझ नहीं आता कि कौन-सा हेयरकट उन पर अच्छा लगेगा. सही हेयरकट न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि चेहरे को थोड़ा स्लिम और संतुलित भी दिखाता है. मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के अनुसार कुछ खास तरह के हेयरकट चबी चेहरे पर सबसे ज्यादा सूट करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 हेयरकट के बारे में.

विज्ञापन

ट्राई करें ये 5 स्टाइलिश हेयरकट

लॉन्ग लेयर्स हेयरकट

लंबे बालों में लेयर्स करवाने से चेहरा पतला और लंबा दिखाई देता है. यह हेयरकट बालों में वॉल्यूम भी देता है और चेहरे की गोलाई को कम दिखाता है.

Long Layers Haircut
लॉन्ग लेयर्स हेयरकट (image: ai generated)

साइड पार्टेड हेयरकट

बालों को बीच से नहीं बल्कि साइड से पार्ट करने पर चेहरा कम गोल दिखाई देता है. यह स्टाइल बहुत ही एलिगेंट और मॉडर्न लगता है.

Side Parted Haircut
साइड पार्टेड हेयरकट (image: ai generated)

लॉन्ग बॉब (Lob) हेयरकट

लॉन्ग बॉब यानी कंधे तक के बाल चबी चेहरे पर बहुत अच्छे लगते हैं. इससे चेहरा थोड़ा लंबा दिखाई देता है और लुक स्टाइलिश बनता है.

Long Bob Haircut
लॉन्ग बॉब हेयरकट (image: ai generated)

लेयर के साथ फ्रंट फ्रिंज

अगर आपको फ्रिंज पसंद हैं तो हल्की साइड फ्रिंज के साथ लेयर्स रख सकते हैं. इससे चेहरे की गोलाई बैलेंस हो जाती है.

Front fringe with layers
लेयर के साथ फ्रंट फ्रिंज (image: ai generated)

वुल्फ कट

आजकल वुल्फ कट काफी ट्रेंड में है. इसमें ऊपर छोटे और नीचे लंबे लेयर्स होते हैं, जिससे चेहरा स्लिम दिखता है और लुक भी काफी स्टाइलिश लगता है.

Wolf Cut hair
वुल्फ कट हेयर (image: ai generated)

यह भी पढें: घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, बढ़ेगी तरक्की, शांति और पॉजिटिविटी – वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान की खास टिप्स

यह भी पढें: Vastu Tips for Home by Sadhguru: वास्तु अनुसार घर सजाने के सद्गुरु के खास टिप्स, दूर होगी नेगेटिविटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola