फैशन टिप्स: सिंपल कपड़ों में भी दिखना है रिच और क्लासी? ये कलर कॉम्बिनेशन करें ट्राई

Updated:
विज्ञापन

Color Combinations For Outfits

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Color Combinations For Outfits: महंगे कपड़ों के बिना भी स्टाइलिश और क्लासी दिखा जा सकता है. इसके लिए सही कलर कॉम्बिनेशन चुनना जरूरी है. जानिए ऐसे 5 एवरग्रीन रंगों के मेल के बारे में, जो आपके सिंपल लुक को भी रिच और एलिगेंट बना सकते हैं.

विज्ञापन

Color Combinations For Outfits: फैशनेबल दिखने के लिए हमेशा महंगे या डिजाइनर कपड़े पहनना जरूरी नहीं होता. कई बार सही रंगों का चुनाव ही आपके पूरे लुक को आकर्षक और एलिगेंट बना सकता है. चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज या किसी कैजुअल आउटिंग पर, सही कलर कॉम्बिनेशन आपके व्यक्तित्व में निखार लाने का काम करते हैं. अगर आप भी कम खर्च में रिच और क्लासी लुक पाना चाहती हैं, तो ये कुछ एवरग्रीन कलर कॉम्बिनेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.

विज्ञापन

बेज और ब्लैक का रॉयल लुक

अगर आप सॉफ्ट और प्रीमियम लुक चाहती हैं, तो बेज टॉप के साथ ब्लैक ट्राउजर का चुनाव कर सकती हैं या इसका उल्टा यानी ब्लैक टाॅप या शर्ट के साथ बेज बाॅटम आप ट्राई कर सकते हैं. यह कलर काॅंबो हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है और चेहरे पर एक फ्रेश अपील देता है. न्यूड टोन बैग और मिनिमल ज्वेलरी इस लुक को और बेहतर बना सकती है.

व्हाइट और नेवी ब्लू का क्लासिक कॉम्बिनेशन

व्हाइट शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर का मेल हमेशा से फैशन की दुनिया में पसंद किया जाता रहा है. यह कॉम्बिनेशन सादगी के साथ-साथ प्रोफेशनल और एलिगेंट लुक देता है. साथ ही आप उल्टा यानी नेवी ब्लू शर्ट के साथ सफेद जींस या पैंट भी ट्राई कर सकते हैं. इसे ऑफिस मीटिंग, कॉलेज या किसी फॉर्मल अवसर पर आसानी से पहना जा सकता है. सिल्वर वॉच और ब्लैक फुटवियर के साथ यह लुक और भी आकर्षक नजर आता है.

पेस्टल पिंक और ग्रे का मॉडर्न टच

हल्के और सुकून देने वाले रंग पसंद करने वाली महिलाओं के लिए पेस्टल पिंक और ग्रे का कॉम्बिनेशन शानदार विकल्प है. यह लुक सिंपल होने के बावजूद बेहद स्टाइलिश दिखाई देता है. छोटे ईयररिंग्स और व्हाइट स्नीकर्स के साथ इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.

ऑलिव ग्रीन और बेज

ऑलिव ग्रीन टॉप के साथ बेज ट्राउजर का मेल रॉयल और ट्रेंडी दोनों लुक देता है. यह कॉम्बिनेशन खासकर उन महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है जो साधारण लेकिन प्रभावशाली फैशन पसंद करती हैं.

लैवेंडर और व्हाइट

आजकल लैवेंडर टॉप के साथ व्हाइट पैंट का ट्रेंड काफी लोकप्रिय है. यह रंग संयोजन फ्रेश, प्रोफेशनल और एलिगेंट लुक देता है. ऑफिस से लेकर कैजुअल मीटिंग तक, यह कॉम्बिनेशन हर मौके पर शानदार नजर आता है.

अगर आप अपने वॉर्डरोब को बिना ज्यादा खर्च किए अपग्रेड करना चाहती हैं, तो इन कलर कॉम्बिनेशंस को जरूर ट्राई करें. सही रंगों का चुनाव आपके लुक को साधारण से खास बना सकता है.

यह भी पढ़ें: भीड़ में दिखना है सबसे अलग और एलिगेंट? फॉलो करें दीपिका पादुकोण के ये 7 फैशन सीक्रेट्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola