Beetroot Paratha Recipe: बीटरूट बनेगा बच्चों का फेवरेट, बनाएं आसान पराठा रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
beetroot paratha

beetroot paratha ( AI Image)

Beetroot Paratha Recipe: अगर आप भी परेशान रहते हैं बच्चों के टिफिन को लेकर तो आप बीटरूट पराठा बनाकर दे सकते हैं. ये रेसिपी हेल्दी और टेस्टी है. इसको आप अचार, चटनी या दही के साथ ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

विज्ञापन

Beetroot Paratha Recipe: बीटरूट को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. बीटरूट में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. कुछ लोग बीटरूट को खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं खासकर बच्चे इसे खाने में नखरा करते हैं. इस बात से अक्सर पेरेंट्स परेशान रहते हैं. अगर आप भी बीटरूट को ट्राई करने के अलग तरीके ढूंढ रहे हैं तो आप बीटरूट के पराठे को ट्राई कर सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट होता है और इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पराठा की रेसिपी. 

बीटरूट पराठा बनाने के लिए सामग्री 

  • चुकंदर- 1 कद्दूकस
  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- बारीक कटी
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी
  • पानी 
  • लाल मिर्च पाउडर 

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ अलग करना है ट्राई? बनाएं ये झटपट चावल चीला

बीटरूट पराठा बनाने की विधि 

  • बीटरूट पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप बीटरूट को धोकर साफ कर लें. इसे मिक्सी में डालकर एक पेस्ट बना लें. 
  • अब एक बर्तन में आटा लें और इसमें आप नमक, तेल को डालकर मिक्स करें. अब इसमें आप बारीक कटी हरी मिर्च, अजवाइन, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ते को मिक्स करें. अब पानी डालकर आटा को गूंथ लें. अब इसको कुछ देर के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें. 
  • पराठा बनाने के लिए तवे को गर्म करें. गूंथे हुए आटे में से आप छोटे बॉल्स को लें और इसकी रोटी बेल लें. अब इस रोटी को तवे पर डालें. एक साइड से हल्का सा पका लें. इसे दूसरे साइड पलट कर पका लें. अब इसमें घी या तेल डालकर इसे पका लें. आपका पराठा रेडी है. इसे आप चटनी, दही या अचार के साथ सर्व करें.  

यह भी पढ़ें- Suji Coconut Cake: सब को दें एक स्वीट सरप्राइज, बनाएं सूजी नारियल केक 

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: मीठा खाने का है मन, तो बनाएं हल्का और फ्लेवर से भरा स्पेशल रवा केक

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola