ePaper

Beetroot Juice Recipe: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए घर पर आसानी से बनाएं ये बीटरूट जूस 

Updated at : 17 Sep 2025 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
Beetroot Juice Recipe

Beetroot Juice Recipe (AI image)

Beetroot Juice Recipe: चुकंदर से बना जूस स्वाद और सेहत दोनों के लिए सबसे बेस्ट है. इसे आप सुबह-सुबह अपने हेल्दी ड्रिंक के रूप में घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानें इसे घर पर बनाने की विधि.

विज्ञापन

Beetroot Juice Recipe: अगर आप ऐसा ड्रिंक चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से हेल्दी भी बनाए, तो बीटरूट जूस सबसे बेस्ट है. चुकंदर में पाए जाने वाले आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर को एनर्जी देते हैं, खून बढ़ाते हैं और त्वचा को नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद करते हैं. यही वजह है कि इसे “नेचुरल एनर्जी ड्रिंक” भी कहा जाता है. गर्मियों में ठंडा-ठंडा बीटरूट जूस ताजगी और ठंडक देता है, वहीं सर्दियों में यह शरीर को मजबूत बनाता है. इसकी खासियत यह है कि इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं और परिवार के सभी सदस्यों को सर्व कर सकते हैं. 

बीटरूट जूस बनाने के लिए सामग्री 

  • चुकंदर (बीटरूट) – 2 मध्यम आकार के 
  • 1 गाजर
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार काला नमक

यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

बीटरूट जूस बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चुकंदर और गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें. 
  • इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, जिससे ये आसानी से ब्लेंड हो जाए. 
  • अब एक मिक्सर या जूसर में चुकंदर, गाजर और अदरक डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. 
  • जूस को छन्नी से छान लें, जिससे ये स्मूद और एकदम साफ हो जाए. 
  • अब इसमें नींबू का रस और थोड़ा काला नमक मिलाएं. 
  • तैयार हुए बीटरूट जूस ठंडा-ठंडा परोसें और हेल्दी ड्रिंक का मजा लें. 

यह भी पढ़ें- Pineapple Raita: अनानास से बनाएं कुछ हटकर, ट्राई करें ये पाइनएप्पल रायता की रेसिपी 

यह भी पढ़ें: GUAVA CHUTNEY RECIPE: ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद अमरूद की चटनी

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola