Beauty Tips: काली झाइयां और जिद्दी धब्बे अब नहीं छीनेंगे चेहरे की खूबसूरती, डायट में इन चीजों को शामिल करने से होगा आपको फायदा

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

pic credits: pexels

Beauty Tips: अगर आपके चेहरे पर झाइयां या फिर धब्बे आने लगे हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इन चीजों को अपने डायट में शामिल करना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपको स्किन से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: बढ़ती हुई उम्र के साथ चेहरे पर झाइयां और धब्बों का दिखना काफी आम बात है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमारी त्वचा पर ये समस्याएं समय से पहले ही दिखाई देने लगते हैं. बता दें जब हमारे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होता है तभी आमतौर पर हमें इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने के लिए अक्सर हम मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स का या फिर सप्लीमेंट्स का सेवन करने लगते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम करते हैं और कई बार नहीं. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके चेहरे पर झाइयां और काले धब्बे दिखाई देने लगे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने डायट में शामिल कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

स्किन एक लिए क्यों जरूरी कोलेजन?

अगर आप कोलेजन के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें यह एक प्रोटीन है जो हमारी स्किन को मजबूती देने के साथ ही यंग और ग्लोइंग बनाता है. यह भी एक कारण है कि जब हमारे शरीर में इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है तो इससे चेहरे पर बुढ़ापे की निशानियां दिखने लगती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपको इस समस्या से जूझना पड़े तो ऐसे में आपको कोलेजन बूस्ट करने वाली चीजों को अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

खट्टे फल

अगर आप कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में खट्टे फलों जैसे कि संतरे और नींबू को अपने डायट में शामिल करना चाहिए. इनमें आपको विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करते हैं और साथ ही आपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में भी मदद करते हैं. इन फलों के नियमित सेवन से आपकी त्वचा झुर्रियों से भी सुरक्षित रहती है.

एवोकाडो

अगर आप कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में एवोकाडो को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें विटामिन-सी और ई पाया जाता है. इसके सेवन से आपकी त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग बनती है. इसके सेवन से आपके चेहरे पर मौजूद झुर्रियां घटने लगती है.

दही

आपको अपने डायट में दही को जरूर शामिल करना चाहिए. इसके सेवन से झुर्रियां भी कम होती है और साथ ही स्किन ग्लोइंग भी बनती है. इसके नियमित सेवन से आपकी त्वचा पर दिखने वाले मुंहासे भी कम होने लगते हैं. इसके सेवन से भी आपकी त्वचा में दिखाई देने वाले एजिंग के लक्षण कम होने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola