Beauty Tips : शादी से पहले पीना शुरू कर दें यह जूस, फेशियल की नहीं पड़ेगी जरूरत

Bride Skincare Tips
Beauty Tips : शादी से पहले परफेक्ट त्वचा पाने के लिए कई लोग फेशियल कराते हैं, तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स की मदद लेते हैं.
Beauty Tips : शादियों की तैयारी के दौरान दुल्हन भी अपनी शापिंग में व्यस्त रहती है और खुद को समय नहीं दे पाती है. शादी के दिन सब कुछ ‘परफेक्ट’ बनाने के चक्कर में क्या आप अपने लुक से समझौता कर रही हैं ? शादी जैसे खास दिन पर हर कोई सबसे अच्छा दिखना चाहता है. लेकिन मेकअप ही काफी नहीं है. त्वचा की चमक भीतर से आती है. शादी से पहले के दबाव के कारण कई लोगों को अपना ख्याल रखने का समय नहीं मिल पाता है.
21 दिन पहले इस जूस काे पीना कर दें शुरु
इस बार में सौंदर्य प्रसाधनों के साथ-साथ पेय पदार्थों पर भी भरोसा करें.यह ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर है, जो त्वचा की देखभाल के लिए उपयोगी है. चुकंदर, गाजर, करी पत्ता और आंवला को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर जूस बना लें. यह ड्रिंक त्वचा की देखभाल में बहुत अच्छा काम करता है.चमकदार और बेदाग त्वचा पाने के लिए शादी से 21 दिन पहले इस ड्रिंक को पीना शुरू कर दें.
Also Read : बदल जाएगी किस्मत: रसोई के ये मसाले बना सकते हैं आपको करोड़पति
त्वचा की देखभाल में डिटॉक्स पेय की भूमिका
- चुकंदर में विटामिन सी होता है, जो झुर्रियों को रोकने में मदद करता है. साथ ही त्वचा रूखी नहीं होती.
- गाजर में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं. सनबर्न को रोकता है और त्वचा की लोच में सुधार करता है.
- करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है. यह त्वचा को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है और कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है.
- आंवले में मौजूद विटामिन सी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है.त्वचा को दाग-धब्बे, झुर्रियों, महीन रेखाओं से बचाता है.
Also Read : Relationship Tips : क्या वह सच में आपको चाहता है? ऐसे जानें प्यार के संकेत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




