Beauty Tips: फेस मसाज के होते हैं कई फायदे, आप भी जानें

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 30 Jul 2024 2:26 PM

विज्ञापन

Benefits of Face Massage: आज हम आपको फेस मसाज के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने वाले हैं जिनके बारे में जानने के बाद यह आपके स्किन केयर रूटीन का एक अहम हिस्सा बन जाएगा.

विज्ञापन

Face Massage Benefits: रेगुलर फेशियल्स सिर्फ एक लग्जरी नहीं है बल्कि, हमारे चेहरे और स्किन के लिए इसके कई जबरदस्त फायदे भी हैं. अगर आप रेगुलर बेसिस पर अपने स्किन केयर रूटीन में फेस मसाज को शामिल करते हैं तो यह आपकी स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाती है और ये सभी बदलाव आपको आगे चलकर दिखाई भी देने वाले हैं. आज इस स्टोरी में हम आपको रेगुलर फेस मसाज के इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेहतर स्किन टेक्सचर और टोन

फेशियल या फिर फेस मसाज में आपकी स्किन टाइप और क्वालिटी को देखते हुए अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये ट्रीटमेंट आपकी स्किन के अलग-अलग परेशानियों को ठीक कर सकते हैं. चाहे वह परेशानी कोई सी भी हो. रेगुलर बेसिस कर फेस मसाज लेने से आपकी स्किन टेक्सचर बेहतर होने के साथ ही फाइन लाइन्स का दिखना भी कम हो सकता है. ये आपके ओवरऑल स्किन क्वालिटी को भी बेहतर बनाने में मदद करता है.

Also Read: Beauty tips: चेहरे की चमक और रंगत को बनाए रखने के लिए उपाय

Also Read: Beauty Tips: इस तरह बूस्ट करें अपना कोलेजन लेवल, रहेंगे जवान मिलेगी स्मूद और ग्लोइंग स्किन

Also Read: Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में अपनी स्किन का इस प्रकार रखें ध्यान, फॉलो करें ये टिप्स

स्ट्रेस से आराम

फेस मसाज के फिजिकल बेनिफिट्स के अलावा भी कई बेनिफिट्स होते हैं. ये आपको मेंटल और इमोशनल फायदे देता है. फेस मसाज का जो प्रोसेस होता है वह काफी रिलैक्सिंग होता है. फेस मसाज का जो प्रोसेस होता है वह आपके तनाव को तो कम करता ही है बल्कि इसके साथ ही आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. कई बार फेस मसाज आपके मूड को भी बेहतर बना देता है.

डीप क्लीनिंग और एक्सफोलिएशन

फेस मसाज का यह एक सबसे जबरदस्त फायदों में से एक है. यह आपकी स्किन को अंदर से क्लीन और एक्सफोलिएट करता है. अगर आप प्रोफेशनल से फेस मसाज लेते हैं तो उसमे कुछ एडवांस तकनीक और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी प्रोडक्ट्स आपकी स्किन पर ज्यादा बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होती हैं और इसके साथ ही आपकी स्किन से डेड सेल्स को हटाती है. केवल यहीं नहीं, ये आपके बंद छिद्रों को भी खोलने में मदद करती है. जब आपकी स्किन अच्छी तरह से एक्सफोलिएट होती है तो ऐसे में नये सेल्स जेनेरेट होते हैं जो आपकी एक फ्रेश और रेडिएंट ग्लो प्रदान करता है.

Also Read: Skincare Tips : राइस वाटर के क्या है फायदे, कैसे करें अप्लाई, आप भी जानें

LifeStyle Trending Video

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola