Red Bangles Design: चूड़ियों की रंग से बढ़ जाएगी खूबसूरती, ट्राई करें ये रेड बैंगल्स डिजाइन आइडियाज

Red Bangles Design: लाल चूड़ियां पहना हर महिला को पसंद होता है. चाहे शादी का मौका हो या त्योहार का आप इस आर्टिकल से अपने लिए रेड बैंगल्स डिजाइन चुन सकते हैं.
Red Bangles Design: हर महिला के शृंगार को पूरा करने के लिए चूड़ियों का पहनना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आपको भी हैं चूड़ियां पहनने का शौक तो ये आर्टिकल आपके लिए है. शादी, त्योहार या किसी खास अवसर पर लाल चूड़ियों का अपना अलग ही ट्रेंड होता है. अगर आप भी किसी खास अवसर के लिए रेड बैंगल्स डिजाइन खोज रही हैं तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं रेड बैंगल्स के अलग-अलग डिजाइन जो आपको खूब पसंद आएगी.
स्टोन वर्क रेड बैंगल्स डिजाइन | Stone Work Red Bangles Design

इस बैंगल्स डिजाइन में गहरे लाल रंग की चूड़ियों पर चमकदार स्टोन जड़े होते हैं, जो चूड़ियों को रॉयल और ग्लैमरस लुक देते हैं. स्टोन को सुंदर पैटर्न में लगाया जाता है, जिससे ये डिजाइन शादी, पार्टी और खास मौकों के लिए परफेक्ट बन जाता है.
सिंपल मैट रेड बैंगल्स डिजाइन | Simple Matte Red Bangles Design

मैट फिनिश वाली ये लाल चूड़ियां सिंपल और एलिगेंस का खूबसूरत मेल हैं. बिना ज्यादा चमक और भारी काम की वजह से आप इसे रोजाना भी पहनने के साथ सूट और साड़ी पर भी बहुत सुंदर लगता है.
गोल्डन वर्क वाली रेड बैंगल्स डिजाइन | Golden Work Red Bangles Design

लाल चूड़ियों पर किया गया सुनहरी काम इसे बहुत आकर्षक बनाता है. गोल्डन लाइनिंग, डॉट्स डिजाइन इस स्टाइल की खास पहचान हैं. इसे आप सेट बनाकर शादी या त्योहार के मौके पर पहन सकते हैं.
स्टोन और पर्ल कॉम्बिनेशन रेड बैंगल्स डिजाइन | Stone And Pearl Combination Red Bangles Design

इस डिजाइन में चमकदार स्टोन और मोतियों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है. लाल रंग के साथ मोती और स्टोन चूड़ियों को सॉफ्ट, ग्रेसफुल और क्लासी लुक देते हैं, जो हर खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है.
यह भी पढ़ें: Red Bangles Design: हाथों में स्टाइल और ग्लैमर बढ़ाएं, यहां देखें लाल चूड़ियों के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन
यह भी पढ़ें: Latest Bangles Design: चूड़ियों की खनक से कहर ढाए हर जगह, ट्राई करें ये लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










