ePaper

Beautiful Earring Designs: पंजाबी लुक में चार चांद लगा देंगी ये चांदबालियां

Updated at : 13 Apr 2025 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Beautiful Earring Designs

Beautiful Earring Designs: पंजाबी लुक में चार चांद लगा देंगी ये चांदबालियां

Beautiful Earring Designs: मोतियों से सजी ये चांदबालियां आपके पंजाबी सूट को देंगी रॉयल लुक और खास अंदाज

विज्ञापन

Beautiful Earring Designs: पंजाबी लुक की बात हो और चांदबालियों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. भारी दुपट्टा, फुलकारी सूट, चमकदार जूती और अगर कानों में झूमती हुई मोतियों से सजी चांदबालियां हों, तो बात ही कुछ और होती है.

मोती हमेशा से शाही लुक की पहचान रहे हैं और जब ये खूबसूरत चांदबाली डिजाइन्स में शामिल हो जाएं, तो हर नजरिया बस आप पर ही टिक जाता है. आइए जानें कुछ ऐसी लेटेस्ट और हैवी मोती वाली चांदबालियों के बारे में जो आपके पंजाबी लुक को बना देंगी और भी खास.

Beautiful earring designs: पंजाबी लुक में चार चांद लगा देंगी ये चांदबालियां

1. Beautiful Earring Designs | गोल्डन कुंदन और मोती की चांदबाली

कुंदन वर्क वाली गोल्डन चांदबालियां जब मोतियों की खूबसूरत झड़ियों से सजी होती हैं, तो पंजाबी सूट के साथ रॉयल टच देती हैं. ये डिजाइन  दुल्हन से लेकर शादी में शामिल होने वाली हर महिला के लिए परफेक्ट है.

Beautiful earring designs: पंजाबी लुक में चार चांद लगा देंगी ये चांदबालियां

2. Latest Earring Designs | पर्ल ड्रॉप्स वाली पोल्की चांदबाली

पोल्की डिजाइनकी चांदबालियों में जब नीचे मोतियों की ड्रॉप्स लगती हैं, तो उनका ग्रेस कई गुना बढ़ जाता है. ये एथनिक और ट्रेडिशनल दोनों लुक के साथ शानदार लगती हैं और पंजाबी अटायर के साथ खूब जचती हैं.

Beautiful earring designs: पंजाबी लुक में चार चांद लगा देंगी ये चांदबालियां

3. मल्टी लेयर मोती चांदबाली

इन चांदबालियों में मोतियों की कई परतें होती हैं जो एक झूमती हुई रौनक देती हैं. पंजाबी ब्राइडल लुक में ये डिजाइन बहुत ही ट्रेंडिंग है, खासकर जब हेवी मेकअप और मांगटीका के साथ पहनी जाए.

Beautiful earring designs: पंजाबी लुक में चार चांद लगा देंगी ये चांदबालियां

4. रंगीन मोतियों वाली चांदबाली

अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो रंगीन मोतियों से सजी चांदबालियां चुनें. ये पेस्टल या ब्राइट पंजाबी सूट के साथ एकदम हटकर और स्टाइलिश लुक देती हैं.

Beautiful earring designs: पंजाबी लुक में चार चांद लगा देंगी ये चांदबालियां

5. ओक्सिडाइज़्ड पर्ल चांदबाली

पंजाबी फंकी लुक के लिए ओक्सिडाइज़्ड मेटल और सफेद मोतियों से बनी चांदबालियां एक यूनिक ऑप्शन हैं. इन्हें कैजुअल से लेकर फेस्टिव लुक तक में स्टाइल किया जा सकता है.


अगर आप अपने पंजाबी लुक में शाही अंदाज़ जोड़ना चाहती हैं, तो मोतियों से सजी ये चांदबाली डिज़ाइन्स जरूर अपनाएं. ये न सिर्फ आपके आउटफिट को कम्प्लीट करेंगी, बल्कि हर मौके पर आपको बनाएंगी सबसे खास.

Also Read: Earring Designs for Office Look: फॉर्मल लुक के लिए देखें ये बेहतरीन इयररिंग डिजाइन्स

Also Read: Latest Saree Designs for Office look: आत्मविश्वास से भर देगी आपको ये साड़ी, वर्किंग वुमन एक बार जरूर देखें

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola