Basant Panchami Home Decoration Idea: देखने वाले कर बैठेंगे तारीफ, बसंत पंचमी के दिन इस तरह सजाएं अपना घर और मंदिर

home decoaration idea
Basant Panchami Home Decoration Idea: बसंत पंचमी के दिन आप अपने घर और मंदिर को कुछ आसान तरीकों से सुंदर और आकर्षक सजा सकते हैं. आज हम आपको कुछ आसान होम डेकोरेशन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप आसानी से अपने घर और मंदिर को सजा सकते हैं.
Basant Panchami Home Decoration Idea: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस बार बसंत पंचमी 2 फरवरी रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन विशेष रूप से विद्या, सांगित, और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. इसी दिन से बसंत ऋतू की शुरुआत भी होती है. यह दिन सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है जिससे लोग मंदिर, घर, स्कूल-कॉलेज, संस्था आदि को सजाते हैं. इस दिन आप अपने घर और मंदिरों को कुछ आसान तरीकों से सजा सकते हैं जो काफी अच्छा और आकर्षक लगेगा. माता सरस्वती की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी. तो चलिए जानते हैं आसान होम डेकोरेशन टिप्स.
पीले रंग के कपड़े से करें सजावट
बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह रंग ऊर्जा, खुशी और सुख संवृद्धि को प्रदर्शित करता है. आप अपने मंदिर और घर को पिले दुपट्टे या पिले रंग की साड़ी से सजा सकते हैं. अगर आप चाहें तो पीले रंग के पर्दे कुशन कवर इत्यादी को लगा सकतें हैं इससे घर काफी अच्छा और सुंदर लगेगा.

ये भी पढ़ें: Basant Panchami Recipe : बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को भोग लगाएं पीले हलवा का, जानें विधि
फूलों से करें सजावट
पूजा पाठ के दिन घरों और मंदिरों को फूलों से सजाने की परंपरा काफी पुरानी है. आप इस दिन अपने घर और मंदिर को पिले और लाल रंग के फूलों से सजा सकतें हैं. आप गेंदा, चमेली, गुलाब जैसे फूलों का उपयोग कर सकतें हैं. आप फूलों की मला बना सकतें हैं और उनकी पंखुड़ियां से रंगोली बना सकतें हैं, इससे घर की रौनक बढ़ जाति है.

रंगोली बनाकर करें सजावट
इस दिन आप अपने घर में रंगोली भी बना सकतें हैं. अगर आप चाहें तो रंग से रंगोली बनाये या फूलों से भी रंगोली बना सकतें हैं. आप चाहें तो अपने रंगोली में माता सरस्वती की प्रतिमा, बीड़ा और कमल का डिजाइन बना सकते हैं. यह काफी अच्छा लगेगा.

यह भी पढ़ें : Basant Panchami 2025: वसंत के आगमन की तैयारी, जानें सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त
दीपक और मोमबत्ती से सजाएं
इस दिन आप अपने घर में दिये और मोमबत्ती की रोशनी से चार चांद लगा सकतें हैं. आप चाहें तो पिले और लाल रंग की ट्विनिंग लाइट्स लगा सकते हैं. आप मंदिर में दिये लगा सकतें हैं और रंगोली को भी दिये और मोमबत्ती से सजा सकतें हैं. इससे घर की रौनक बढ़ जाएगी और देखने में भी बहुत अच्छा लगेगा.

मां सरस्वती की प्रतिमा की करें सजावट
आप मंदिर में विराजमान मां सरस्वती की प्रतिमा को अंगवास्त्र और आभूषणों से लगा सकतें हैं. आप मां सरस्वती को फल-फूल और प्रसाद का भोग लगा सकतें हैं साथ हि धूप अगरबत्ती जला सकतें हैं. पूजा स्थल पर आप पुस्तक और कलम रखें. आप चाहें तो घर में मां सरस्वती के भजन मंत्र का जाप बजा सकतें इससे सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है. इनपुट: आस्था सिंह राजपूत

यह भी पढ़ें : Basant Panchami 2025 : वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को चढ़ाएं प्रिय भोग, पाएं समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




