ePaper

Bank Holidays in June: जून में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 23 May 2022 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bank Holidays in June: जून में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in June 2022:जून के महीने में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम हैं तो पूरी लिस्ट अच्छी तरह से जांच लें.कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ जाता है.लेकिन,उस दिन छुट्टी रहती है तो हमें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है.तो चलिए जानते हैं कि जून के महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे

विज्ञापन

Bank Holidays in June: नया महीना जून जल्द ही आने वाला है. जी हाँ और जून के महीने में 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ जाता है. लेकिन, उस दिन छुट्टी रहती है तो हमें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. हम आपको इस महीने शनिवार, रविवार के अलावा राज्यों में पड़ने वाली कुछ स्पेशल छुट्टियों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं कि जून के महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे.

तीन कैटेगरी में RBI ने बांटी छुट्टियां

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन केटेगिरी में बांटा है. (Bank Holidays In May 2022) इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं. राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं. आइए जानते हैं जून के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

बैंक बंद रहने के कराण बैकिंग संबंधित जैसे- चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है. हालांकि इस दौरान ऑनलाइन (Online Transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm, इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) समेत काम सेवाएं जारी रहेगी.

जून 2022 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

2 जून- महाराणा प्रताप जयंती/तेलंगाना स्थापना दिवस – हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना में रहेगा अवकाश

3 जून- श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस – (इस दिन केवल पंजाब में अवकाश रहेगा)

5 जून- रविवार

11 जून- दूसरा शनिवार

12 जून- रविवार

14 जून- पहिली राजा/संत गुरु कबीर की जयंती- ओडिशा,हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में रहेगा अवकाश

15 जून- राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन – ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर में रहेगा अवकाश

19 जून- रविवार

22 जून- खारची पूजा- केवल त्रिपुरा में रहेगा अवकाश

25 जून- चौथा शनिवार

26 जून- रविवार

30 जून- रेमना नी- केवल मिजोरम में रहेगा अवकाश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola