घर पर बनाएं बनारसी स्टाइल कद्दू की सब्जी, स्वाद जो दिल जीत ले

वाराणसी कद्दू की सब्जी (image: AI Generated)
Banarasi Kaddu Ki Sabzi: बनारसी कद्दू की सब्ज़ी एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसमें मीठा, खट्टा और मसालेदार स्वाद का अनोखा मेल होता है. Ranveer Brar की यह आसान रेसिपी घर पर बनाकर आप बनारस का असली स्वाद पा सकते हैं.
Banarasi Kaddu Ki Sabzi: बनारसी कद्दू की सब्ज़ी उत्तर भारत की एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट डिश है, जिसे खासतौर पर बनारस की रसोई में बड़े चाव से बनाया जाता है. इस सब्ज़ी की खासियत इसका अनोखा स्वाद है, जिसमें मीठा, खट्टा और हल्का मसालेदार फ्लेवर एक साथ मिलता है. हाल ही में मशहूर शेफ Ranveer Brar ने इस रेसिपी को अपने अंदाज़ में साझा किया है, जिससे इसे घर पर बनाना और भी आसान हो गया है. यह सब्ज़ी पूड़ी या कचौरी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है और खास मौकों पर खाने का मज़ा दोगुना कर देती है.
कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- 500 ग्राम कद्दू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- 1/2 छोटी चम्मच मेथी दाना
- 1/2 छोटी चम्मच जीरा
- 1/4 छोटी चम्मच हींग
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- स्वाद अनुसार नमक
- 1-2 चम्मच गुड़
- 1 चम्मच इमली का पानी या अमचूर पाउडर
- हरा धनिया (सजाने के लिए)
कद्दू की सब्जी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तब उसमें मेथी दाना, जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं.
- अब इसमें कटे हुए कद्दू डालें और हल्का सा भून लें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. थोड़ी देर ढककर पकाएं ताकि कद्दू नरम हो जाए.
- जब कद्दू लगभग पक जाए, तब इसमें गुड़ डालें और हल्का सा पानी डालकर मिलाएं. अंत में इमली का पानी या अमचूर डालें ताकि इसमें खट्टापन आए. सब्ज़ी को तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ी गाढ़ी और मसालेदार न हो जाए.
- तैयार सब्ज़ी को हरे धनिए से सजाएं और गरमा-गरम पूड़ी या कचौरी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स
यह भी पढ़ें: शेफ कुणाल कपूर से जानें कच्चे केले के चिप्स बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




