ePaper

Rakhi Back Hand Mehndi Design: आसान और सुंदर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन जो आपको बनाए सबसे अलग

Updated at : 08 Aug 2025 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Rakhi Back Hand Mehndi Design

Rakhi Back Hand Mehndi Design

Rakhi Back Hand Mehndi Design : रक्षाबंधन पर लगाएं सुंदर और ट्रेंडिंग बैक हैंड मेहंदी डिजाइन. जानिए आसान डिजाइन जो दिखें स्टाइलिश और बनाएं आपका दिन खास.

विज्ञापन

Rakhi Back Hand Mehndi Design: राखी का त्योहार नजदीक है और हर बहन चाहती है कि वह इस खास दिन पर सबसे खूबसूरत दिखे और मेहंदी के बिना तो यह त्योहार अधूरा है. अगर आप इस बार कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो अपने हाथ के पीछे यानी बैक हैंड मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं.

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे यूनिक और लेटेस्ट बैक हैंड मेहंदी डिजाइन लाए हैं जिन्हें देखकर आपका भाई भी आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. आइए देखते हैं इस साल के सबसे ट्रेंडिंग डिजाइन कौन से हैं.

मोर पंख डिजाइन : इस डिजाइन में मोर पंख की सुंदर आकृति बनाई जाती है जो बहुत ही पारंपरिक और आकर्षक लगती है. यह डिजाइन खासकर त्योहारों और शादियों में पसंद किया जाता है.

चूड़ी स्टाइल डिजाइन : अगर आप अपने हाथ को ज्वेलरी जैसा लुक देना चाहती हैं तो यह डिजाइन बेहतरीन है. इसमें कलाई पर चूड़ियों और कंगन जैसा पैटर्न बनाया जाता है जो बहुत ही मॉडर्न और स्टाइलिश लगता है.

नाम या कोट डिजाइन : इस डिजाइन में आप अपने भाई का नाम या कोई छोटा सा प्यारा-सा संदेश मेहंदी से लिखवा सकती हैं. यह डिजाइन त्योहार को और भी ज्यादा खास बना देता है.

मंडला डिजाइन : मंडला एक गोल और आकर्षक पैटर्न होता है जिसे हाथ के बीच में बनाया जाता है. यह डिजाइन देखने में बहुत पारंपरिक और सुंदर लगता है और त्योहारों के लिए एकदम सही है.

Back Hand Mehndi Designs
Back hand mehndi designs

मिनिमलिस्ट डिजाइन : यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सादगी पसंद करते हैं. इसमें पतली लाइनें, छोटे फूल या कलाई पर एक ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बनाया जाता है.यह बहुत कम समय में बन जाता है और देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है.

Also Read : Raksha Bandhan Mehndi Design: राखी पर लगाये सिंपल, यूनिक और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Also Read : Raksha Bandhan Mehndi Design:अबकी राखी पर लगाये ये 10 आसान और शानदार मेहंदी डिजाइन

Also Read : Latest Raksha Bandhan Mehndi Design: 5 मिनट में लगायें आसान और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

Also Read : Rakhi Back Hand Mehndi Design: आसान और सुंदर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन जो आपको बनाए सबसे अलग

Also Read : Simple Raksha Bandhan Mehndi Design: 5 मिनट में बनाएं ये 10 आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन

Also Read : Raksha Bandhan Mehndi Design: इस रक्षाबंधन लगाये भाई के नाम की मेहंदी,जोड़ेगी प्यार के गहरे धागे

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola