Baby Names: आपके नन्हे से बेटे की किस्मत खोल देंगे ये यूनिक और क्यूट नाम, देखें लिस्ट
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 26 Oct 2024 9:00 PM
Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक छोटा और क्यूट सा नाम चुन सकते हैं.
Short Baby Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में पूरे परिवार पर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. सभी पर इस बच्चे की जरूरतों को पूरा करने से लेकर उसके लिए एक नाम का चुनाव करने तक की जिम्मेदारियां आ जाती हैं. हमारे सनातन धर्म के नजरिये से अगर देखा जाए तो एक बच्चे के लिए नामकरण किया जाना उसके जीवन का एक बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. मान्यताओं के अनुसार आप अपने बच्चे के लिए जिस नाम का भी चुनाव करते हैं उसका उसके जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज की इस आर्टिकल में हम आपकी जिम्मेदारियां थोड़ी सी कम करने जा रहे हैं. आज हम आपके नन्हे से बेटे के लिए कुछ छोटे मगर प्यारे से नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. आप इस लिस्ट में से अपने प्यारे से बेटे के लिए कोई सा भी नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते है एक नजर.
आपके बेटे के लिए क्यूट नाम
- आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण.
- आरव: इस नाम का अर्थ होता है शांत स्वभाव का.
- आदविक: इस नाम का अर्थ होता है असामान्य.
- अथर्व: इस नाम का अर्थ होता है वेदों का ज्ञान रखने वाला.
- तर्श: इस नाम का अर्थ होता है इच्छा और तमन्ना.
- भार्गव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
- मयंक: इस नाम का अर्थ होता है भाग्यशाली, शुद्ध और ईमानदार.
- प्रांजल: इस नाम का अर्थ होता है रमणीय और पवित्र जल.
- रुद्रम: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा व्यक्ति जिसे जीवन में भाग्य का साथ मिलता है.
Also Read: Baby Names: आपके बेटे पर खूब जचेंगे ये ट्रेंडी और यूनिक नाम, सुनने वाले जमकर करेंगे तारीफ
Also Read: Baby Names: आपके क्यूट से प्रिंस के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










