नाम ऐसा जो खुद बिखेरे उजाला, बच्चे के लिए चुनें ‘रोशनी’ से जुड़े ये खूबसूरत नाम

Updated:
विज्ञापन

PC: बेबी नेम्स (AI Generated)

Baby Names Related to Light: अपने बच्चे के लिए खास नाम ढूंढ रहे हैं? लड़कियों और लड़कों के लिए रोशनी से जुड़े अर्थपूर्ण और खूबसूरत नामों की लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

Baby Names Related to Light: घर में बच्चे के आने की खबर मिलते ही माता-पिता उसके लिए एक प्यारा सा नाम ढूंढना शुरू कर देते हैं. नाम छोटा और सुनने में अच्छा हो, यह तो जरूरी है ही, लेकिन अगर उसका मतलब भी खूबसूरत हो तो नाम की खासियत और बढ़ जाती है. वैसे तो बच्चों के लिए कई तरह के नाम पसंद किए जाते हैं, लेकिन ‘रोशनी’ या ‘प्रकाश’ से जुड़े नाम अपने आप में काफी खास होते हैं.

रोशनी सिर्फ उजाले का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसे उम्मीद, सकारात्मकता और नई शुरुआत से भी जोड़कर देखा जाता है. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जिसका मतलब रोशनी हो, तो ये नाम आपकी पसंद बन सकते हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

Baby Names Related to Light: लड़कियों के लिए रोशनी से जुड़े नाम

आभा- चमक, प्रकाश या रोशन

दीया- दीपक या उजाला करने वाली रोशनी

ज्योति- प्रकाश और उजाला

किरण- प्रकाश की किरण

आरुषि - सूरज की पहली किरण या सुबह की लालिमा

रोशनी - प्रकाश और उजाला

प्रभा - चमक, प्रकाश या तेज

दीप्ति - चमक, उजाला या प्रकाश

प्रभाती- सुबह की रोशनी से जुड़ा नाम

उज्ज्वला - चमकदार, प्रकाशमय या उज्ज्वल

ज्योतिका- छोटी ज्योति या प्रकाश की किरण

दीपशिखा -  दीपक की लौ या ज्योति

यह भी पढ़ें: बेटी के लिए चुनें 'A' अक्षर से खत्म होने वाले ये प्यारे नाम, जो बनेंगे उसकी खूबसूरत पहचान

Baby Names Related to Light: लड़कों के लिए रोशनी से जुड़े नाम

प्रकाश - रोशनी, प्रकाश या उजाला

दीप - दीपक या प्रकाश

रोशन - चमकदार, प्रकाशित या उज्ज्वल

प्रदीप - प्रकाश देने वाला दीपक

दीपक - रोशनी देने वाला दीपक

भास्कर - सूर्य या प्रकाश देने वाला

दिवाकर - सूर्य, जो दिन को रोशन करता है

प्रभाकर - प्रकाश उत्पन्न करने वाला, सूर्य

आलोक - प्रकाश या उजाला

दीप्तांश - प्रकाश का अंश या चमक

तेजस - तेज, चमक और प्रकाश

रवि -  सूर्य, जो प्रकाश का स्रोत है

यह भी पढ़ें: सावन में हुआ है बच्चे का जन्म, तो भोलेनाथ से जुड़े ये नाम देखें


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola