Baby Names: आपकी राजकुमारी के लिए ये हैं बेहद ही खूबसूरत और दुर्लभ नाम, यहां जानें अर्थ
rare baby girl names and meaning
Baby Girl Names: अगर आप अपनी नन्ही सी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में इस लिस्ट से एक खूबसूरत नाम चुन सकते हैं.
Baby Names: हर माता पिता चाहते हैं कि वे अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करें वह मॉडर्न होने के साथ ही काफी ज्यादा अलग और सुनने में भी खूबसूरत हों. अक्सर जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में हमारे लिए जिम्मेदारियां इसलिए भी बढ़ जाती हैं क्योंकि हमें उसके लिए एक नाम का चुनाव करना पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपके कंधों पर से जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा सा कम करने की कोशिश कर रहे हैं. आज की यह आर्टिकल उन पेरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में लक्ष्मी रुपी बेटी ने जन्म लिया है. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ बेहद ही खूबसूरत और दुर्लभ नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.
आपकी राजकुमारी के लिए कुछ दुर्लभ नाम
- अव्या: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण.
- आरवी: यह नाम आनंद और सद्भाव को दर्शाता है.
- चैताली: यह एक बेहद ही दुर्लभ नाम है जो चैत्र के महीने में जन्मी बेटियों का रखा जाता है.
- दिविजा: इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग में जन्मी हुई.
- ईला: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी.
- ह्रादिनी: इस नाम का अर्थ होता है बिजली का चमकना.
- इनिका: इस नाम का अर्थ होता है छोटी सी दुनिया.
- मीहिका: इस नाम का अर्थ होता है कोहरा या धुंध.
- नम्या: इस नाम का अर्थ होता है सम्मान के योग्य.
- ऋषिमा: इस नाम का अर्थ होता है चन्द्रमा की रोशनी.
Also Read: Baby Names: आपके बेटे के लिए ये हैं सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर
Also Read: Baby Names: आपकी बेटी के लिए नहीं मिलेंगे इससे प्यारे और खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










