स्क्रीन से थकी आंखों को दें राहत, ट्राई करें न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह का तरीका

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

आंखों में थकान (AI Image)

Eye Care: अगर आप भी स्क्रीन के कारण होने वाली आंखों की थकान से परेशान हैं और अपनी आंखों को आराम देना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आंखों को आराम देने के लिए आयुर्वेदिक स्क्रीन स्ट्रेन पोटली बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जान पाएंगे.

विज्ञापन

Eye Care: आज के समय में पढ़ाई हो या ऑफिस का काम, ज्यादातर लोग लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल पर ही अपना काफी समय बिताते हैं. ऑनलाइन क्लासेस, वर्क फ्रॉम होम और सोशल मीडिया की वजह से घंटों स्क्रीन के सामने गुजर जाता है. लगातार स्क्रीन देखने की आदत का असर आंखों पर पड़ता है. घंटों स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, जलन और सूखापन जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं. ऐसे में आंखों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. इसलिए कई लोग आंखों को आराम देने के लिए अलग-अलग तरीकों की तलाश करते हैं. अगर आप भी अपनी आंखों को आराम देना चाहते हैं तो आप न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह का तरीका जान लीजिए. न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर आंखों को आराम देने के लिए आयुर्वेदिक स्क्रीन स्ट्रेन पोटली के बारे में बताया है. 

पोटली बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

पोटली बनाने के लिए आपको 5 सामग्री की जरूरत पड़ेगी. इसमें 1 बड़ा चम्मच सुखी गुलाब की पंखुड़ियां, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच त्रिफला पाउडर और 1 छोटा चम्मच मुलैठी पाउडर शामिल हैं. इन सभी सामग्रियों को लेकर सबसे पहले एक साफ सूती कपड़ा लें और इसमें सामग्री को डालकर अच्छी तरह से बांध दें, जिससे कि एक छोटी पोटली तैयार हो जाए. इसका इस्तेमाल करने के लिए पोटली को रूम टेम्परेचर पर या हल्का गर्म करके धीरे-धीरे अपनी बंद आंखों पर 10 से 15 मिनट तक रखें. 

इस पोटली से मिलने वाले फायदे 

आयुर्वेदिक पोटली का इस्तेमाल आंखों की थकान को कम करने में मदद करता है. यह पोटली आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम करने में भी मदद करती है और लगातार स्क्रीन देखने से होने वाली आंखों की जलन और सूखापन को शांत करती है. साथ ही, यह पोटली बढ़े हुए पित्त को शांत करने में मदद मिलती है. 

यह भी पढ़ें:  रात को नींद नहीं आती? सोने से पहले बदलें ये 6 आदतें

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए नेचुरल पिंक ग्लो – स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें बीटरूट आइस रोलर मसाज

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola