Fake Mangoes: कहीं अनजाने में आप भी तो नहीं खा रहे नकली आम? जानें पहचान करने के सबसे आसान तरीके

AI generated image
Fake Mangoes: बाजार में आजकल धड़ल्ले से नकली आमों का बिकना शुरू हो गया है और ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि हम उन्हें पहचानना सीख लें. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से नकली आमों की पहचान कर सकते हैं.
Fake Mangoes: गर्मियों का मौसम और हाथ में हों ताजा मीठे आम तो इससे बेहतर शायद ही कोई और चीज हमें महसूस करा सकती है. आम एक ऐसा फल है जिसे शायद ही कोई ऐसा हो जो पसंद न करता हो. घर में निकलकर देखिये आपको पूरा बाजार आमों से सजा हुआ दिखेगा. हर वैरायटी और क्वालिटी के आम आपको बाजार में देखने को मिल जाएंगे. लेकिन, मिलावट के इस दौर में अब बाजर में आम भी नकली मिलने लगी है. आमों के प्रति इसी प्यार को देखते हुए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से नकली आमों की पहचान कर सकते हैं. नकली आमों की पहचान करना काफी आसान है अगर आप कुछ छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान दें तो. तो चलिए इन तरीकों के बारे में जानते हैं.
नकली आमों की होती है यह पहचान
अगर आप नकली आमों की पहचान करना चाहते हैं तो बता दें जो नकली या फिर केमिकल से पके हुए आम होते हैं वे दिखने में काफी ज्यादा चमकदार और पीले होते हैं. वहीं, जो असली या फिर पेड़ में पके हुए आम होते हैं वे हल्के पीले या फिर हरे रंग के होते हैं. साथ ही आपको इनमें कुछ धब्बे भी देखने को मिल जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?
ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें
सुगंध से करें पहचान
बाजार में बिकने वाले जो नकली आम होते हैं वे दिखने में भले ही पीले और खूबसूरत होते हैं लेकिन इनमें से जो सुगंध आती है उसमे फ्रेशनेस और मिठास नहीं होती है.
छूकर कर सकते हैं पहचान
अगर आपको नकली आमों की पहचान करनी है तो आपको उन्हें छूकर देखना चाहिए. जो नकली आम होते हैं वे काफी ज्यादा टाइट और उनका टेक्सचर रबर जैसा होता है. ऐसा होने के पीछे के मुख्य कारण यह भी होता है कि ये नेचुरल तरीके से पके हुए नहीं होते हैं.
पानी में डालकर करें चेक
नकली आमों की पहचान करने के लिए आपको उन्हें पानी में डालना चाहिए. अगर आम असली होंगे तो वे पानी में डूब जाएंगे जबकि नकली आम जो होते हैं वे पानी में नहीं डूबेंगे.
ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, शरीर में हो रही आयोडीन की कमी की तरफ करते हैं इशारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










