Arbi Ke Patte Ki Sabji: सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी मजा, देसी तरीके से बनाएं अरबी के पत्ते की सब्जी
Published by : Priya Gupta Updated At : 14 May 2025 12:58 PM
arbi ki sabji (ai image)
Arbi Ke Patte Ki Sabji: आज हम आपको इस आर्टिकल में अरबी की सब्जी बनाने के बारे में बताने जा रहें है, जो खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी और मजेदार लगती हैं.
Arbi Ke Patte Ki Sabji: भारत की रसोई में पुराने और पारंपरिक खाने की एक खास जगह जरूर होती हैं. ऐसे ही एक खास और स्वादिष्ट व्यंजन का नाम है अरबी के पत्ते की सब्जी. ये सब्जी खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. अरबी के पत्तों में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ताकत और बीमारियों से बचाता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में अरबी की सब्जी बनाने के बारे में बताने जा रहें है.
अरबी पत्ते की सब्जी बनाने की सामग्री
- अरबी के पत्ते – 5 से 6
- सरसों के दाने – 2 चम्मच
- लहसुन – 1 पूरा
- मिर्ची – 2
- बेसन – 1 कप
- टमाटर – 2
- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- जीरा, काली मिर्च – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – आवश्यकतानुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
यह भी पढ़ें: Paneer Manchurian: पार्टी हो या संडे स्पेशल, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पनीर मंचूरियन
अरबी पत्ते की सब्जी बनाने की विधि
- सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छे से धोकर सुखा लें, इसकी मोटी डंडी को हटा दें.
- इसके बाद अब एक बर्तन में बेसन लें, उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर पेस्ट बना लें. ध्यान रखें, ये पेस्ट ना ज्यादा पतला हो, ना ज्यादा गाढ़ा.
- अब एक पत्ता लें, उसकी उल्टी साइड पर बेसन का पेस्ट लगाकर इसके ऊपर दूसरा पत्ता रखें और फिर से पेस्ट लगाएं. ऐसे 3-4 पत्ते एक के ऊपर एक रखते जाए. अब इसे साइड से मोड़ते हुए सभी पत्तों के रोल तैयार कर लें.
- इस रोल को पानी के भाप में 15-20 मिनट तक पकाएं. ठंडा होने पर उन्हें गोल-गोल टुकड़ों में काटकर गरम तेल में सुनहरा तलकर निकाल लें.
- अब सरसों के दाने, जीरा काली मिर्च, टमाटर और लहसुन को मिक्सी में पीस लें और अच्छा पेस्ट तैयार करें.
- इसके बाद अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें सरसों के दाने का तड़का दें, फिर सारे मसाले के पेस्ट को डालकर अच्छे से पकाएं.
- जब मसाले से तेल अलग होने लग जाए, तब समझे मसाला पक गया है. इसके बाद इसमें ग्रेवी के अनुसार पानी और अरबी के पत्तों को डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब तैयार हो गए सब्जी को चावल या रोटी के साथ परोसें. इसका स्वाद बहुत मजेदार होता है इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार इसे बनाना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










