Apple Kheer Recipe Without Curdling: बिना दूध फटे मिनटों में बनाएं परफेक्ट मलाईदार सेब की खीर
Published by : Shinki Singh Updated At : 24 Sep 2025 2:32 PM
Apple Kheer Recipe Without Curdling: बिना दूध फटे मिनटों में बनाएं मलाईदार और स्वादिष्ट सेब की खीर. जानें आसान रेसिपी, व्रत और त्योहारों के लिए परफेक्ट स्वीट डिश.
Apple Kheer Recipe Without Curdling: सेब की खीर का नाम सुनकर चौंक गये ना लेकिन आज हम आपको परफेक्ट मलाईदार सेब की खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं.जिसे खाने के बाद आप हर बार इसे ही खाना चाहेंगे. लेकिन अक्सर लोग सेब डालते समय दूध फटने की वजह से इसे बनाने से कतराते हैं. अगर सही तरीका अपनाया जाए तो यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है. इस रेसिपी में हम आपको बताएंगे कि कैसे मिनटों में बिना दूध फटाए मलाईदार और स्वादिष्ट सेब की खीर तैयार कर सकते हैं. यह खीर खासतौर पर व्रत और त्योहारों पर बनाने के लिए भी एकदम परफेक्ट है.
सामग्री
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 2 सेब (कद्दूकस किए हुए)
- 3-4 टेबलस्पून चीनी
- 5-6 काजू, 5-6 बादाम, 6-7 किशमिश
- 2-3 इलायची (पाउडर)
- 1 टेबलस्पून घी
बनाने की विधि
- सेब तैयार करें – सेब को धोकर छीलें और कद्दूकस कर लें. फिर एक पैन में घी डालकर सेब को 5 मिनट धीमी आंच पर भून लें.
- दूध उबालें – एक बर्तन में दूध डालकर उबालें और थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
- मिक्स करें – दूध में चीनी और इलायची डालें. फिर इसमें भूना हुआ सेब डालकर 5 मिनट पकाएं.
- गार्निश करें – ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश डालकर मिलाएं.
Also Read : Navratri Without Oil Food: तेल के बिना भी बनेंगे चटपटे पकवान,इस नवरात्रि ट्राय करें ये खास रेसिपीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










