Anti-Valentine's Week 2023 Full List: एंटी वैलेंटाइन वीक का हुआ आगाज, स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे, देखें लिस्ट

Updated at : 15 Feb 2023 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Anti-Valentine's Week 2023 Full List: एंटी वैलेंटाइन वीक का हुआ आगाज, स्लैप डे से लेकर ब्रेकअप डे, देखें लिस्ट

Anti-Valentine's Week 2023 Full List: वैलेंटाइन वीक के बाद अब एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है. ये वीक एंटी रोमांटिक (anti romantic) होता है मतलब इसमें प्यार मोहब्बत का कोई ज़िक्र नहीं होता इसलिए इसे एंटी वैलेंटाइन वीक कहा जाता है. चलिए जानते हैं इस वीक के खास दिन-

विज्ञापन
undefined

स्लैप डे (Slap Day- 15 फरवरी)
एंटी वेलेंटाइन वीक के सबसे पहले दिन स्लैप डे (Slap Day) के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन जिस किसी ने आपका दिल दुखाया है, आपके दिल को तोड़ा और धोखा दिया है, उसे तमाचा मारकर अपनी जिंदगी से बेदखल कर दीजिए और आगे बढ़िए.

undefined

किक डे(Kick Day- 16 फरवरी)
एंटी वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को किक डे (Kick Day) के रुप में जाना जाता है. प्यार में धोखा मिले युवा और किशोर इस दिन को मनाते हैं. यदि आपके साथ भी किसी ने बेवभाई की है तो आज कि दिन उसे और उसकी यादों को अपनी जिंदगी से किक आउट कर दें और एक नए जीवन की शुरुआत करें.

undefined

परफ्यूम डे (Perfume Day -16 फरवरी)
17 फरवरी को परफ्यूम डे (Perfume Day) सेलिब्रेट किया जाता है. किक डे और स्लैप डे के विपरीत यह प्रेम और सकारात्मकता का दिन है. इस दिन आप अपनी पसंद का परफ्यूम या महकते हुए फूलों का गुलदस्ता अपने पार्टनर को दे सकते हैं. इसके अलावा आप कमरे में महकने वाली मोमबत्तियों से सजावट कर सकते हैं.

undefined

फ्लर्टिंग डे (Flirting Day-18 फरवरी)
किक डे, स्लैप डे और परफ्यूम डे के बाद अब बारी आती है फ्लर्टिंग डे (Flirting Day) की जिसे 18 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन अपने प्रेमी व दोस्त के साथ फ्लर्ट कर मजा लिया जाता है.

undefined

कन्फेशन डे  (Confession Day-19 फरवरी)
एंटी वेलेंटाइन वीक के पांचवे दिन कनफेशन डे (Confession Day) मनाया जाता है. इस दिन अपनी सारी गलतियों को अपने पार्टनर के सामने कबूला जाता है. इसके साथ ही उन गलतियों को न दोहराने का वादा भी किया जाता है.

undefined

मिसिंग डे (Missing Day- 20 फरवरी)

20  फरवरी को मिसिंग डे (Missing Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद एक-दूसरे से दूर रहने के दौरान बिताए गए पलों को याद करना होता है, जिससे प्यार और बढ़ सके. पार्टनर एक दूसरो को बताते हैं कि जब वे उनसे दूर थे, तो उन्हें किस चीज की कमी खल रही थी.

undefined

ब्रेकअप डे (Break Up Day- 21 फरवरी )
एंटी वेलेंटाइन वीक का सातवां और आखिरी दिन ब्रेकअप डे (Breakup Day) के तौर पर मनाया जाता है. किसी गलत रिश्ते से बाहर आने के लिए ये दिन एक सही शुरुआत है. हममें से अधिकांश लोगों के लिए यह एक दुखद दिन होता है, लेकिन कई बार दुख देने वाले, धोखेबाज रिश्ते से बाहर निकलना भी जरूरी होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola