Anant Radhika Wedding: रीसेप्शन पार्टी के वेन्यू का लुक हो रहा है वाइरल

Author Tanvi
Updated:
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding: रीसेप्शन पार्टी के वेन्यू का लुक हो रहा है वाइरल

Anant Radhika Wedding: कई सारे प्री वेडिंग और शानदार वेडिंग के बाद, अंबानी परिवार रीसेप्शन की तैयारियां कर रहा है. इस रीसेप्शन पार्टी में भी मेहमानों की लिस्ट लंबी है. देखे पार्टी की सजावट का पहला लुक.

विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: इस साल के सबसे बड़े उत्सव के रूप में मानी जा रही है, अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी जो 12 जुलाई को मुंबई में सम्पन्न हुई. अब, अंबानी परिवार आज नवविवाहित जोड़े के लिए एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है. शनिवार को आयोजित शादी और शुभ आशीर्वाद समारोह की तरह, इस कार्यक्रम में भी कई हस्तियां शामिल होंगी और यह रीसेप्शन कैसा होने वाला है इसका सबको बेसब्री से इंतेजार है.

वेन्यू पर लिखी गई है चौपाई

Pic credit- instagram, viralbhayani.

अनंत और राधिका के रीसेप्शन पार्टी का पहला लुक सामने आा गया है. वन्यू बहुत खूबसूरत नजर आ रहा है, वन्यू के एक हिस्से को “मंगल भवन अमंगल हारी” चौपाई से सजाय गया है. जो रामचरित मानस से लिया गया है. यह सजावट यह प्रतीत कर रही है कि अंबानी परिवार किस तरह से भगवान की भक्ति में लिन है और अपने शुभ दिन में भी उनको याद कर रहे हैं.

Also read: Anant Radhika Wedding: A&R ब्रोच और रिंग पहन कर राधिका ने किया अपने प्यार का इजहार

Also read: Anant and Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी में बिना इनविटेशन पहुंचे दो अनजान शख्स, जानें फिर क्या हुआ

Also read: Anant-Radhika Aashirwad Ceremony: ऐश्वर्या राय और रणवीर बाबा संग दिखी किम कार्दशियन

मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू

भव्य रीसेप्शन पार्टी में मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. भोजपुरी फिल्मों के सूपरस्टार खेसारी यादव, क्रिकेटर यजुवेन्द्र चहल की पत्नी धानाश्री, राजकुमार राव, विपाशा बासु, गोविन्दा, रकुलप्रीत, रवींद्र जडेजा, सन्नी देओल, तमन्ना भाटिया और टाइगर श्रॉफ अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ रीसेप्शन पार्टी में आ चुके हैं.

शादी में शामिल हुए थे कई सितारे

अनंत और राधिका की इस भव्य शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे. मेहमानों की लिस्ट में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कृति सनोन, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ, वरुण धवन, रणवीर सिंह, रजनीकांत, अनिल कपूर और प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ शामिल हुई थी. शाम का मुख्य आकर्षण रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा थे, जिन्होंने अपने जोशीले डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिय था. सुपरस्टार रजनीकांत ने रणवीर के साथ डांस फ्लोर पर दिल धड़कने दो गाने पर डांस किया. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी डांस का आनंद लेते हुए देखा गया.

Also read: Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी का हाथ पकड़कर बाबा रामदेव ने किया डांस, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola