Anant and Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी में बिना इनविटेशन पहुंचे दो अनजान शख्स, जानें फिर क्या हुआ
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Jul 2024 7:32 PM
Anant and Radhika Wedding | PTI
Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बिना बुलाए दो लोग घुस गए. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से मुंबई आए थे.
Anant and Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा देश समेत पूरी दुनिया में हो रही है. देश-दुनिया के कई हस्ती इस शानदार और भव्य शादी में शामिल हुए थे. शादी समारोह जहां एक से बढ़कर एक शख्सियत से भरा पड़ा था वहां दो ऐसे लोग भी पहुंचे थे जिन्हें समारोह में बुलाया ही नहीं गया था. दोनों शख्स को शायद इसका जरा भी भान नहीं था कि ये जिस शादी में बिन बुलाए मेहमान बने हैं उसमें खुद पीएम मोदी मौजूद थे. इसके अलावा देश दुनिया के कई और वीवीआईपी लोग शामिल थे. हालांकि बिन बुलाए दोनों ‘मेहमानों’ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
कौन हैं अंबानी की शादी के बिन बुलाए ‘मेहमान’
अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने वाले दो बिन बुलाए ‘मेहमान’ में एक यूट्यूबऱ वेंकटेश नरसैया अल्लूरी हैं, और दूसरे शख्स का नाम लुकमान मोहम्मद शफी शेख हैं जो खुद को एक बिजनेसमैन बता रहे हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इन दोनों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है. दोनों शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से मुंबई आए थे. पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को नोटिस दिया है.
अनंत राधिका को आशीर्वाद देने शादी में आए थे पीएम मोदी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को शादी में आशीर्वाद देने के लिए अंबानी परिवार के खास समारोह में पीएम मोदी भी आये थे. शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में पीएम मोदी का स्वागत खुद मुकेश अंबानी ने किया था. इस समारोह में देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने शादी समारोह में शामिल होकर अनंत और राधिका को आशीर्वाद दिया. पीएम मोदी ने दोनों को खास तोहफे भी दिए. इस दौरान नवदंपति ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.
देश विदेश के कई लोग शादी समारोह में हुए शामिल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित समेत देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. इसके अलावा समारोह में अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकार किम करदाशियां और उनकी बहन क्लो करदाशियां भी शामिल हुईं. इसके अलावा अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन, वेंकटेश, जैकी श्रॉफ, हेमा मालिनी, काजल अग्रवाल समेत कई और कलाकारों ने शिरकत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










