BJP Meeting: संविधान की हत्या करने वाले कैसे बन गये रक्षक!', बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गरजे जेपी नड्डा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Jul 2024 5:52 PM
BJP Meeting
BJP Meeting: यूपी में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि देश में करीब 1500 पार्टियां हैं उनमें से अधिकतर परिवारवादी पार्टियां हैं. नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 राज्यों में कांग्रेस जीरो पर रही है.
BJP Meeting: यूपी में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हुई. मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की. जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे परजीवी पार्टी कहा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसके सहारे खड़ी होती है उसी को खत्म करने की कोशिश करती है. नड्डा ने कहा कि भारत में 1500 छोटे-बड़े राजनीतिक दल हैं. इनमें से किसी में भी आंतरिक लोकतंत्र नहीं है. इनमें से ज्यादातर परिवारवादी दल हैं और वे अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. सिर्फ बीजेपी ही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की तर्ज पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमें आश्वस्त भी रहना है और अपने अंदर आत्ममंथन भी करते रहना है.
‘संविधान की हत्या करने वाले कैसे बन गये रक्षक’- जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया. बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में 10 साल के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया और वह भी संसद में यह कहकर कि यह अस्थायी है, इसे हटा दिया जाएगा. इस पर विपक्ष लोकतंत्र की दुहाई देने लगे हैं और संविधान के रक्षक बन गए हैं. उन्होंने कहा कि संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन आंध्र प्रदेश में इसका उल्लंघन का प्रयास किया गया है. नड्डा ने कहा कि आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर एक बार नहीं चार बार आरक्षण देने की कोशिश की गई.
सभी 10 सीट जीतने का संकल्प लें बीजेपी कार्यकर्ता- भूपेन्द्र चौधरी
इससे पहले बीजेपी के यूपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लेने की अपील की. बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक सदस्य को आपराधिक मामलों में अदालत से सजा सुनाये जाने और नौ सदस्यों के हालिया लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित होने के बाद राज्य की 10 सीट पर उपचुनाव होना है. हालांकि अभी उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है. यूपी के करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मझवां और सीसामऊ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं.
Also Read: Assam Flood: बाढ़ से असम में भयंकर तबाही, अब तक 107 लोगों की मौत, 8.4 लाख से ज्यादा प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










