ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं सबकी फेवरेट आलू की रोटी, नोट करें रेसिपी  

Updated at : 06 Feb 2026 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
Aloo Roti Easy Recipe For Breakfast In Hindi

आलू रोटी रेसिपी (Image-iStock)

Aloo Roti Recipe: सुबह के नाश्ते में एक बार आप आलू रोटी को जरूर ट्राई करके देखें. बच्चे और बड़े दोनों इसे बड़े चाव के साथ खाएंगे.

विज्ञापन

Aloo Roti Recipe: ब्रेकफास्ट में अगर आपको हेल्दी और टेस्टी कुछ खाने का दिल करता है तो आप आलू रोटी को ट्राई कर सकते हैं. यह रोटी बहुत ही पतली लेकिन खाने में स्वादिष्ट लगती है. इसे आप किसी चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं. इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है और यह घर में सभी को पसंद भी आता है. बच्चे की टिफिन के लिए भी यह बहुत बढ़िया ऑप्शन है और वे इसे खूब पसंद से खाएंगे भी. तो चलिए आपको आलू रोटी बनाने की सिंपल वाली रेसिपी बताते हैं.

आलू रोटी बनाने की सामग्री

  • बड़े आलू –  7
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 2 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1 चम्मच
  • आटा – 1 कप

यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए फटाफट बना लें स्वाद में बेस्ट केला डोसा

आलू रोटी बनाने की विधि

  • आलू रोटी बनाने के लिए पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें.
  • फिर एक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें जीरा, लाल मिर्च पाउडर, मैश किया हुआ आलू, धनिया पाउडर, नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब इसे लाल होने तक फ्राई कर लें.
  • इसके बाद आप आटा में नमक डालकर अच्छे से मिला लें और फिर जरूरत के अनुसार पानी डालकर इसे गूंथ लें.
  • अब आप एक लोई लेकर उसमें इस स्टफिंग डाल कर एकदम पतली-पतली रोटियां बेलें.
  • ध्यान रहे कि इसमें स्टफिंग बहुत कम डालनी है. ताकि पतली रोटियां बेलने में परेशानी ना हो.
  • फिर इसे तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ पलट कर अच्छे से सेक लें.
  • आपकी आलू की रोटी बनकर तैयार हो चुकी है.
  • इसे आप दही या सॉस के साथ गरमा गरम परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sabudana Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं साबूदाना इडली, जानें मिनटों में बनाने का सबसे आसान तरीका

यह भी पढ़ें: Plain Paratha Recipe: लाइट ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है प्लेन पराठा, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार 

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola