Aloo-Matar Pakoda Recipe: सर्दियों में चाय के साथ खाने में आ जाएगा मजा, बनाएं क्रिस्पी आलू-मटर पकौड़े
Author Priya gupta
Updated:
विज्ञापन
Aloo-Matar Pakoda Recipe (AI IMAGE)
Aloo-Matar Pakoda Recipe: आज हम आपको ठंडी शाम में चाय के साथ खाने के लिए गरमा-गरम आलू-मटर पकौड़े बनाने की रेसिपी बताएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
विज्ञापन
Aloo-Matar Pakoda Recipe: सर्दियों की ठंडी शाम हो या हल्की-हल्की बारिश गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े खाने का मन हर किसी का करता है. ऐसे में अभी ठंड का मौसम है इस समय बाजार में कई सारी विंटर स्पेशल सब्जियां मिलने लगती हैं. हरे मटर भी सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों में से एक है ऐसे में आप ठंडी शाम में आलू-मटर पकौड़े बना सकते हैं. ये बनने के बाद बहुत खाने में बहुत क्रिस्पी लगता है जो हर किसी को जरूर पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर आलू-मटर के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी.
विज्ञापन
आलू-मटर पकौड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- उबले हुए आलू – 2
- हरे मटर – उबले हुए 1 कप
- बेसन – 1 कप
- हरी मिर्च – 1-2
- अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- अजवाइन – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
- पानी – जरूरत अनुसार
आलू-मटर पकौड़ा बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बर्तन लें, अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालें.
- इसके बाद आप हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें. फिर थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
- अब आप आलू को मैश या क्यूब में रखकर इसमें हरे मटर और बेसन को अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, गर्म तेल में चम्मच की मदद से मिश्रण को डालकर पकौड़े को अच्छे से फ्राई करें.
- तले हुए पकौड़ों को कागज की टिशू पर निकाल लें, जिससे इसका तेल निकल जाए.
- तैयार हुए गरमा-गरम आलू-मटर पकौड़े को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन