एयर फ्रायर में बनाएं बेक्ड योगर्ट, शेफ कुणाल ने बताई रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन

इमेज- इंस्टाग्राम @chefkunal

Baked Yoghurt: अगर आप भी दही से बनी डिशेज खाना पसंद करते हैं तो बेक्ड योगर्ट की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Baked Yogurt: कोई त्योहार हो या बस कुछ मीठा खाने का मन, घर की बनी मिठाई खाने का अपना अलग मजा होता है. अगर आप भी घर पर मीठे में कुछ बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप बेक्ड योगर्ट बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. बेक्ड योगर्ट को आप एयर फ्रायर में बना सकते हैं. एयर फ्रायर में बने इस डिश की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chefkunal पर शेयर किया है. 

विज्ञापन

बेक्ड योगर्ट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दही – आधा कप (125 ग्राम)
  • कंडेंस्ड मिल्क- एक चौथाई कप (100 ग्राम)
  • क्रीम- आधा कप (125 ग्राम)
  • वेनिला एक्सट्रैक्ट- 1 चम्मच

बेक्ड योगर्ट को कैसे तैयार करें?

  • बेक्ड योगर्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एयर फ्रायर के बास्केट में पानी को डाल दें. इसके बाद बेकिंग बाउल को ध्यान से इस बास्केट में रखें. पानी इतना डालें कि इसका स्तर बाउल के लगभग तीन-चौथाई हिस्से तक पहुंचे. बेकिंग बाउल को बाहर निकाल लें. अब पानी को एयर फ्रायर में डालकर 5 मिनट के लिए 170 डिग्री सेल्सियस 
  • अब आप एक बर्तन में दही और कंडेंस्ड मिल्क को डालें. इसमें आप क्रीम और वेनिला एक्सट्रैक्ट को भी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. जबतक ये स्मूद न हो जाए. इस बात जा ध्यान रखें कि दही ज्यादा पतला नहीं हो. 
  • अब आप बेकिंग बाउल में मिश्रण को डाल दें. अब बाउल को आप गर्म पानी में डाल दें. इसे आप फ्रायर में डाल दें और 170 डिग्री सेल्सियस पर 18 मिनट के लिए पका लें. 
  • इसके बाद आप बाउल को बाहर निकाल लें और इसे ठंडा होने दें. 
  • फिर आप इसे फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दें. इसके बाद आप इसे सर्व करें. 
  • आप ऊपर से पुदीना के पत्तों और अपने पसंद के फ्रूट को सजाकर सर्व कर सकते हैं. इस तरह से आप बेक्ड योगर्ट को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola