एयर फ्रायर में ऐसे तैयार करें मूंग दाल के पकौड़े, चाय के साथ करें सर्व
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Mar 2026 7:16 AM
दाल पकौड़े (इमेज- इंस्टाग्राम @feastlyfit )
Air Fried Dal Pakora Recipe: तेल में बिना फ्राई किए बनाना चाहते हैं मूंग दाल के पकौड़े तो इंस्टाग्राम अकाउंट @feastlyfit पर शेयर की गई रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.
Air Fried Dal Pakora Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और कम तेल में बनने वाला स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो मूंग दाल के एयर-फ्राइड पकौड़े को बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये पकौड़े बिना डीप फ्राई किए भी उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं. आप पकौड़े को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं मूंग दाल पकौड़े बनाने की रेसिपी.
पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 1 कप साबुत हरी मूंग दाल
- 7-8 लहसुन की कलियां
- अदरक का छोटा टुकड़ा
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 2 छोटी चम्मच सफेद तिल
- 2 छोटी चम्मच काला तिल
- 2 छोटी चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- ब्रश करने के लिए तेल
पकौड़े को कैसे तैयार करें?
- मूंग दाल के पकौड़े बनाने के लिए आप हरी मूंग दाल को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसे आप 5 से 6 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें.
- भीगी हुई दाल को छानकर मिक्सर जार में डालें.
- इसमें लहसुन और अदरक डाल दें. फिर दरदरा पीस लें.
- तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें.
- अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, सफेद तिल, काला तिल, नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- एयर फ्रायर की बास्केट में हल्का सा तेल ब्रश कर लें.
- मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और एयर फ्रायर के बास्केट में डाल दें.
- पहले से गरम किए हुए एयर फ्रायर में डालें. इसे आप 170 डिग्री सेल्सियस पर 12 मिनट के लिए पका लें.
- फिर 190 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट या सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें.
- इस तरह से आप एयर फ्रायर में पकौड़े बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता
यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










