ePaper

Vastu Tips: घर में पैसों की होगी बरसात, अपनाएं ये 5 वास्तु उपाय मां लक्ष्मी की बनेगी रहेगी कृपा

Updated at : 06 Jan 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips For Money

Vastu Tips For Money

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक वास्तु नियमों को ध्यान में नहीं रखा जाता है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक उन्नति में बाधा भी उत्पन्न होती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हर इंसान की चाहत होती है कि वह अपने काम में सफल हो. इसके लिए वह कड़ी मेहनत और परिश्रम भी करता है. लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि कठिन मेहनत के बाद भी इंसान को सफलता नहीं मिलती है. मन मुताबिक तरक्की नहीं होती है. ऐसा घर में वास्तु दोष के कारण हो सकता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक वास्तु नियमों को ध्यान में नहीं रखा जाता है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक उन्नति में बाधा भी उत्पन्न होती है. ऐसे में अगर कुछ वास्तु उपाय हैं, जिनको अपनाने से इंसान की जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आर्थिक उन्नति और सफलता के लिए किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, नहीं तो मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: बेडरूम की दीवारों को इस रंग से भूलकर भी न कराएं पेंट, रिश्ते में आएंगी दूरी

श्रृंगार का सामान करें दान

वास्तु नियमों के मुताबिक, घर की सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार के सामान का दान करना चाहिए. ऐसा करने से माना जाता है कि माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है. जिसकी वजह से घर में आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं. साथ ही मन मुताबिक सफलता भी हासिल होती है.

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पूर्णिमा के दिन दूध या खीर से भोग लगाना चाहिए. ऐसे करने से माना जाता है कि माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी वास रहता है. इससे घर में आर्थिक परेशानी खत्म होती है.

घर में बनी रहे खुशहाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, समयानुसार व्यक्ति को तालाब या नदी में रहने वाली मछली को दाना डालना चाहिए. ऐसा करने से घर में आर्थिक उन्नति के साथ खुशहाली बनी रहती है.

ऐसा करने से आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रोटी के ऊपर चावल और घी लगाकर गाय को खिलाने से घर की आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. मान्यता है ऐसा करने माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जब मां लक्ष्मी प्रसन्न हों तो व्यक्ति के घर में पैसों की दिक्कत कभी नहीं रहती है.

बुधवार के दिन ये करने से बचें

वास्तु नियमों के अनुसार, बुधवार के दिन किसी को उधार नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक समस्या कम नहीं होती है. इसके अलावा, बुधवार के दिन गुल्लक में जरूर कुछ न कुछ पैसा जरूर डालना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दरवाजे के पीछे कपड़े टांग रहे हैं तो हो जाएं सावधान, वरना भुगतने पड़ जाएंगे बुरे परिणाम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola