Aaloo Pyaj ke Lacchedar Pakore: इस तरह बनाएं आलू प्याज के लच्छेदार पकौड़े चाय की चुस्की के साथ लें मजा

Updated:
विज्ञापन
Aaloo Pyaj ke Lacchedar Pakore

चाय के साथ लीजिए लच्छेदार आलू प्याज पकौड़ों का मजा, जानें घर पर इन्हें कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Aaloo Pyaj ke Lacchedar Pakore : बारिश की फुहारों के बीच गरमागरम चाय और साथ में कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो मज़ा ही आ जाता है. ऐसे मौसम में आलू-प्याज के लच्छेदार पकौड़े दिल को बहुत भाते हैं. इनकी सबसे खास बात यह है कि ये क्रिस्पी भी होते हैं और अंदर से सॉफ्ट भी. अगर आप भी आम पकौड़ों से कुछ हटकर मजेदार क्रंच चाहते हैं तो आलू-प्याज के ये लच्छेदार पकौड़े जरूर ट्राई करें.

Aloo Pyaz Lacchedar Pakora: लच्छेदार आलू प्याज के पकौड़े बनाने की सामग्री

Onion Benefits
Onion benefits
  • कच्चे आलू – 3 मध्यम आकार के (कद्दूकस किए हुए)
  • प्याज – 2 (पतले लच्छों में कटे हुए
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
  • बेसन – 4 टेबलस्पून
  • चावल का आटा – 2 टेबलस्पून (और क्रिस्पीनेस के लिए)
  • अजवाइन – 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • हल्दी – 1/4 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

आलू प्याज के लच्छेदार पकौड़े (Crispy Aloo Onion Pakora) बनाने की विधि

Kuttu ke pakore: a delightful falahari fritter recipe
  1. सबसे पहले आलू को धोकर छील लें और फिर मोटे छेद वाले कद्दूकस से ग्रेट करें ताकि आलू के लंबे लच्छे बनें. यह स्टेप ही इन पकौड़ों को खास बनाता है.
  2. प्याज को भी लंबा-लंबा पतला काटें. अब प्याज और आलू को एक बड़े बर्तन में डालें.
  3. प्याज और आलू में थोड़ा नमक डालकर 5 मिनट रखें, ताकि थोड़ा पानी निकले लेकिन ज़्यादा न हो. फिर उसमें बेसन और चावल का आटा डालें.
  4. अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालें. अच्छी तरह से मिलाएं. जरूरत लगे तो 1-2 चम्मच पानी डालें लेकिन बैटर को गाढ़ा ही रखें ताकि पकौड़े कुरकुरे बनें.
  5. कढ़ाई में तेल गरम करें. जब तेल मीडियम गरम हो जाए, तब हाथ से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर हल्के दबाते हुए गोल या लच्छेदार शेप में डालें.
  6. मीडियम आंच पर पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें. निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.

इन गरमा गरम लच्छेदार पकौड़ों को हरी धनिया या इमली की चटनी के साथ परोसें और साथ में चाय की चुस्की का आनंद लें. मौसम, पकौड़े और चाय परफेक्ट कॉम्बो

Crunchy Pakora Tips: टिप्स

  • आलू और प्याज को ज्यादा देर पहले से काटकर न रखें वरना बहुत पानी छोड़ देंगे.
  • चाहें तो थोड़े से काजू या हरी मटर भी मिला सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए.
  • लच्छेदार टेक्सचर के लिए ग्रेटेड आलू और लंबे कटे प्याज जरूरी हैं.

Also Read: Gobhi Kabuli Recipe: प्रोटीन फाइबर और विटामिन्स से भरपूर गोभी काबुली की स्वादिष्ट रेसिपी

Also Read: Gobhi Dum Biryani Recipe: फूलगोभी वाली शाही बिरयानी बनाकर तो देखें, स्वाद के दीवाने हो जाएंगे आप

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 10 मिनटCook: 15 मिनटYields: 3–4 लोगों के लि

Ingredients

  • Onion benefits
  • कच्चे आलू – 3 मध्यम आकार के (कद्दूकस किए हुए)
  • प्याज – 2 (पतले लच्छों में कटे हुए
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
  • बेसन – 4 टेबलस्पून
  • चावल का आटा – 2 टेबलस्पून (और क्रिस्पीनेस के लिए)
  • अजवाइन – 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • हल्दी – 1/4 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

Instructions

  1. Kuttu ke pakore: a delightful falahari fritter recipe
  2. सबसे पहले आलू को धोकर छील लें और फिर मोटे छेद वाले कद्दूकस से ग्रेट करें ताकि आलू के लंबे लच्छे बनें. यह स्टेप ही इन पकौड़ों को खास बनाता है.
  3. प्याज को भी लंबा-लंबा पतला काटें. अब प्याज और आलू को एक बड़े बर्तन में डालें.
  4. प्याज और आलू में थोड़ा नमक डालकर 5 मिनट रखें, ताकि थोड़ा पानी निकले लेकिन ज़्यादा न हो. फिर उसमें बेसन और चावल का आटा डालें.
  5. अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालें. अच्छी तरह से मिलाएं. जरूरत लगे तो 1-2 चम्मच पानी डालें लेकिन बैटर को गाढ़ा ही रखें ताकि पकौड़े कुरकुरे बनें.
  6. कढ़ाई में तेल गरम करें. जब तेल मीडियम गरम हो जाए, तब हाथ से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर हल्के दबाते हुए गोल या लच्छेदार शेप में डालें.
  7. मीडियम आंच पर पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें. निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  8. इन गरमा गरम लच्छेदार पकौड़ों को हरी धनिया या इमली की चटनी के साथ परोसें और साथ में चाय की चुस्की का आनंद लें. मौसम, पकौड़े और चाय परफेक्ट कॉम्बो