इन 3 तारीखों को जन्मे लड़के कभी नहीं हारते, जानिए क्यों दुनिया मानती है इनका लोहा

न्युमरोलॉजी, फोटो: AI
Numerology: क्या आपका जन्म भी इन 3 तारीखों को हुआ है. अंक ज्योतिष के अनुसार इन लड़कों की किस्मत में कभी हार नहीं लिखी होती. जानें क्यों दुनिया इनके आगे सिर झुकाती है.
Numerology: अंक ज्योतिष की दुनिया में हर नंबर की अपनी एक अलग ताकत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महीने की कुछ खास तारीखें ऐसी होती हैं, जो इंसान को पैदाइशी विजेता बनाती हैं? खासकर लड़कों के मामले में, कुछ तारीखें ऐसी हैं जो उन्हें भीड़ से अलग खड़ा कर देती हैं. अगर आपका जन्म महीने की इन 3 खास तारीखों को हुआ है, तो समझ लीजिए कि आपके पास वो सीक्रेट कोड है जो आपको सफलता के शिखर तक ले जा सकता है. इन लड़कों की डिक्शनरी में हार शब्द नहीं होता और ये अपनी मेहनत व दिमाग के दम पर दुनिया पर राज करते हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं वो जादुई नंबर.
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
जिस भी लड़के का मूलांक 1 होता है, उस पर सूर्य का प्रभाव होता है. ऐसे लड़के किसी के पीछे चलना पसंद नहीं करते, बल्कि अपनी राह खुद बनाते हैं. इनका आत्मविश्वास इतना मजबूत होता है कि ये बड़ी से बड़ी मुश्किल को चुटकियों में हल कर लेते हैं. बिजनेस हो या नौकरी, ये हमेशा टॉप पर रहते हैं.
मूलांक 5 (5, 14, 23)
इन तारीखों को जन्मे लड़कों का दिमाग बिजली से भी तेज चलता है. बुध ग्रह के प्रभाव के कारण इनकी कम्युनिकेशन स्किल और रिस्क लेने की क्षमता कमाल की होती है. ये हारते इसलिए नहीं हैं क्योंकि इनके पास हर समस्या का प्लान बी हमेशा तैयार रहता है. पैसे कमाने के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता.
मूलांक 9 (9, 18, 27)
नंबर 9 वाले लड़के मंगल ग्रह की ऊर्जा से भरे होते हैं. ये स्वभाव से निडर और साहसी होते हैं. एक बार जो ठान लिया, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये गिरकर दोबारा खड़ा होना जानते हैं. मुश्किल समय में भी ये घबराते नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करते हैं.
ये भी पढ़ें: Numerology: इस तारीख को जन्मी लड़कियां दिल की होती हैं साफ, पार्टनर के लिए साबित होती हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर
ये भी पढ़ें: Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं पैदाइशी अमीर, किस्मत के धनी और मेहनत से हासिल करते हैं हर मुकाम
ये भी पढ़ें: Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग होते हैं ‘पैसा खींचने वाले मैग्नेट’, क्या आपकी बर्थ डेट भी है इतनी लकी?
ये भी पढ़ें: Numerology: दिल के बहुत साफ होते हैं इस दिन जन्मे लोग, प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




