सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएंगी ये 5 टेस्टी डिनर रेसिपीज, ऑफिस से थककर लौटने के बाद जरूर करें ट्राय

Updated:
विज्ञापन

जल्दी से बनने वाले डिनर रेसिपीज Ai image

Instant Dinner Ideas: पूरे दिन की भागदौड़ और थकान के बाद हर किसी का मन कुछ ऐसा खाने का करता है जो झटपट बन जाए और दिल को भी सुकून दे. अगर आप भी रोज रात यही सोचते हैं कि आज क्या बनाया जाए, तो ये आसान और टेस्टी डिनर आइडियाज आपकी शाम को बिना किसी झंझट के खास बना सकते हैं.

विज्ञापन

Instant Dinner Ideas: पूरे दिन की थकावट के बाद, रात को कुछ बहुत ही हैवी खाने या फिर बहुत देर तक किचन में खड़े होकर खाना पकाने का मन बिल्कुल भी नहीं करता है. ऐसी सिचुएशन में हमारे दिमाग में सबसे पहला सवाल जो आता है, वह होता है कि, ‘आज रात खाने में क्या बनाएं?’ इस उलझन में हम अक्सर कुछ ऐसी चीजें ढूंढते हैं जो जल्दी बन जाएं, खाने में टेस्टी हों और सेहत के लिए भी फायदेमंद हों. अगर आप भी आए दिन इसी तरह की कश्मकश से गुजरते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आज हम आपके लिए 5 ऐसी आसान और इंस्टेंट बनने वाली डिनर रेसिपीज लेकर आए हैं, जो महज 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं. ये रेसिपीज न सिर्फ आपका समय बचाएंगी, बल्कि पूरे परिवार को बेहद पसंद भी आएंगी. तो चलिए, इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

जरूर ट्राय करें तवा पनीर काठी रोल

अगर आपके पास दोपहर का गूंथा हुआ आटा या बची हुई रोटियां हैं, तो यह डिश सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी. इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. अब उसमें लंबा कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़े डालें. इसके बाद ऊपर से नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च और थोड़ा सा टोमैटो केचप डालकर तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भूनें. इसके बाद रोटी या पराठे पर हरी चटनी लगाएं और इस पनीर के मिश्रण को बीच में रखें. इसके बाद ऊपर से थोड़ा कच्चा प्याज डालें और रोल कर दें. आपका टेस्टी और हेल्दी पनीर काठी रोल तैयार है.

ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट

क्रीमी ओट्स सूप या वेज ओट्स

आपको शायद यह पता न हो लेकिन ओट्स सिर्फ ब्रेकफास्ट के लिए नहीं, बल्कि डिनर के लिए भी एक बहुत ही लाइट और हेल्दी ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म करें और फिर उसमें थोड़ा सा जीरा, बारीक कटा प्याज, गाजर और मटर डालकर हल्का सा भून लें. अब इसमें आधा कप ओट्स डालकर लगभग एक मिनट भूनें. इसके बाद इसमें दो कप पानी, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर इसे 5 मिनट के लिए अच्छे से उबलने दें. यह गाढ़ा और गर्मागर्म वेज ओट्स सूप सर्दियों या बारिश की रातों में बेहद सुकून देने वाला डिश बनकर सामने आता है.

लहसुनी मूंग दाल और जीरा राइस

दाल-चावल से सिंपल और सटिस्फैक्शन देने वाला खाना कोई और हो ही नहीं सकता. यह एक बड़ी वजह है कि आपको डिनर में लहसुनी मूंग दाल और जीरा राइस जरूर ट्राय करनी चाहिए. इसके लिए आपको पीली मूंग दाल का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये बहुत जल्दी गल जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में मूंग दाल, पानी, हल्दी और नमक डालकर दो सीटी लगा लें. दूसरी तरफ एक पैन में घी, ढेर सारा बारीक कटा लहसुन, सूखी लाल मिर्च और हींग का कड़क तड़का तैयार करें और दाल में मिला दें और फिर इसे उबले हुए जीरा राइस के साथ खाएं. यह कॉम्बिनेशन पेट के लिए बहुत लाइट होता है और इसे खाकर आपको नींद भी बहुत अच्छी आती है.

ये भी पढ़ें: रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स

घर में सब्जियां नहीं है तो खाएं ब्रेड उपमा

अगर घर में सब्जियां कम हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाएं, तो ब्रेड उपमा एक बेहद ही मजेदार ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 ब्रेड स्लाइस को छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. अब कढ़ाई में तेल गर्म करके राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज का तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें हल्दी, नमक और थोड़ा सा पानी छिड़कें ताकि मसाले अच्छे से पक जाएं. इसके बाद इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि ब्रेड सभी मसालों को अच्छे से एब्जॉर्ब कर ले. लास्ट में ऊपर से नींबू का रस और भुनी हुई मूंगफली डालकर सर्व करें.

प्रोटीन रिच सोया चंक्स फ्राइड राइस

यह बात हम सभी जानते हैं कि सोयाबीन की बड़ियां प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को 5 मिनट गर्म पानी में भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा, प्याज और अपनी पसंद की कोई भी सब्जी भून लें. अब इसमें सोया चंक्स, नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा पास्ता सॉस या केचप मिलाएं. लास्ट में पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. सिर्फ 15 मिनट में आपका हाई-प्रोटीन डिनर रेसिपी तैयार है जिसे आप पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola