फटाफट से तैयार करें गुड़ इमली चटनी, शेफ पंकज भदौरिया ने बताया तरीका

Updated:
विज्ञापन
gud imli chutney

गुड़-इमली चटनी (इमेज- इंस्टाग्राम@masterchefpankajbhadouria)

Gud Imli Chutney: घर पर तैयार किया है टेस्टी स्नैक्स और भूल गए हैं चटनी बनाना तो फटाफट से आप इस गुड़ इमली की चटनी को बना सकते हैं. इस चटनी को बनाने में आपको सिर्फ 2 मिनट का समय लगेगा.

विज्ञापन

Gud Imli Chutney: गुड़ इमली की चटनी को चाट और स्नैक्स के साथ खाने में मजा आ जाता है. गुड़ की मिठास और इमली की खटास का कॉम्बिनेशन खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. गुड़ इमली की चटनी को आप घर में आसानी से बना सकते हैं. लेकिन इसे घर पर बनाने में टाइम लग जाता है. चटनी बनाने में इमली के पल्प और गुड़ को मसालों के साथ पकाना पड़ता है. अगर आप जल्दी से गुड़ इमली की चटनी को बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में 2 मिनट में चटनी बनाने के बारे में जान पाएंगे. अगर घर पर मेहमान आएं और आप स्नैक्स के साथ चटनी बनाने का सोच रहे हैं तो इस चटनी को ट्राई कर सकते हैं. इस चटनी को बनाने का तरीका शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masterchefpankajbhadouria पर शेयर किया है. 

गुड़ इमली चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आधा कप गुड़ पाउडर
  • एक चौथाई कप इमली का पेस्ट
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच सौंफ पाउडर
  • आधा चम्मच काला नमक
  • आधा चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच कॉर्नस्टार्च
  • स्वादानुसार नमक

गुड़ इमली चटनी को कैसे तैयार करें?

  • चटनी बनाने के लिए आप एक बाउल में गुड़ के पाउडर को डाल दें. फिर इसमें इमली का पल्प, नमक और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. 
  • अब आप इसमें कुटी हुई सौंफ, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, कॉर्नस्टार्च और पानी को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • अब इसे आप 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में डाल दें. 2 मिनट के बाद आपकी गुड़ इमली की चटनी तैयार है. इसे आप चाट या अपने पसंदीदा स्नैक्स के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola