ePaper

Jharkhand News : नक्सली बंद का असर, बैंक व दुकानें रहीं बंद, बस स्टैंड में खड़ी रहीं लंबी दूरी की गाड़ियां

Updated at : 25 Nov 2021 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : नक्सली बंद का असर, बैंक व दुकानें रहीं बंद, बस स्टैंड में खड़ी रहीं लंबी दूरी की गाड़ियां

थिंक टैंक प्रशांत बोस समेत छह नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादियों द्वारा बुलाये गये बंद का असर देखा जा रहा है. बैंक व दुकानें बंद हैं. लंबी दूरी की गाड़ियां भी नहीं चलीं.

विज्ञापन

Jharkhand News, लातेहार न्यूज (वसीम अख्तर) : भाकपा माओवादियों द्वारा बुलाये गये तीन दिवसीय बंद (Naxal ‍‍Bandh In Jharkhand) को लेकर झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ में जहां बैंक व दुकानें नहीं खुलीं, वहीं लंबी दूरी की गाड़ियां भी बस स्टैंड में खड़ी दिखीं. नक्सली बंद के कारण लोगों काफी परेशानी हुई. अधिकतर सरकारी कार्यालय व स्कूल-कॉलेज इस दौरान खुले रहे. बाजारों की रौनक गायब रही.

लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड स्थित एकमात्र स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पिछले दो दिनों से बंद (bank bandh News) है, जबकि 50 मीटर की दूरी पर थाना है. इसके साथ ही महुआडांड़ पंचायत भवन में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया, जहां कई पदाधिकारी भी मौजूद थे. आपको बता दें कि आज गुरुवार को माओवादियों के तीन दिवसीय बंद (23-25 नवंबर) का आखिरी दिन है.

Also Read: जेपीएससी पीटी रिजल्ट 2021 : आज जारी हो सकता है कट ऑफ मार्क्स

महुआडांड़ प्रखंड स्थित एकमात्र स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे ग्रामीण विजय सिंह ने बताया कि 10 बजे से 12 बजे तक बैंक के पास बैठा रहा. खुलने का इंतजार किया, लेकिन बैंक नहीं खुलने पर घर लौट आया. माओवादियों के तीन दिवसीय बंद का महुआडांड़ में दूसरे और तीसरे दिन भी असर दिखा. लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. अधिकतर दुकानें बंद (Shops bandh) हैं. वाहनों का परिचालन ठप है, हालांकि पलामू जिले से छोटे वाहन (टेम्पो) का परिचालन हो रहा है. मेदिनीनगर मे फंसे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं. महुआडांड़ बस पड़ाव में रांची, गुमला, पलामू समेत छत्तीसगढ़ की बसें खड़ी रहीं एवं बस स्टैंड वीरान रहा.

Also Read: Jharkhand News : मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी ‍‍व पलायन रोकने को लेकर मनरेगा आयुक्त ने जारी किया ये निर्देश

मेडिकल से जुड़ी दुकानें खुली (Medical Shops opened) रहीं. सरकारी कार्यालय जैसे प्रखंड एवं अनुमंडल के ऑफिस खुले रहे. स्कूल-कॉलेज खुले रहे, लेकिन रोजाना की तरह बाजार में दिखने वाली चहल-पहल पूरी तरह गायब थी. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर के निर्देश पर महुआडांड़ थाना पुलिस कुछ सक्रिय दिखी. थाना प्रभारी आशुतोष यादव गश्ती करते दिखे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola